जानिए, कहां पर 2 लाख रुपए से अधिक कैश लेन-देन पर भी नहीं लगेगा कोई जुर्माना
कोई भी शख्स एक दिन में बैंक से 2 लाख रुपए से अधिक राशि निकाल तो सकता है, लेकिन वह प्रतिदिन सिर्फ 2 लाख रुपए का ही कैश लेन-देन कर सकेगा।
नई दिल्ली। हाल ही में सरकार ने कैश ट्रांजेक्शन की सीमा 2 लाख रुपए तय की थी। इसे लेकर अब केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि यह नियम बैंक, पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट और को-ऑपरेटिव बैंकों पर लागू नहीं होगा। ये भी पढ़ें- जानिए, एक्टिंग के अलावा फिल्मी सितारे कैसे कमाते हैं करोड़ों

निकाल सकते हैं 2 लाख से अधिक
सीबीडीटी ने कहा है कि कोई भी शख्स एक दिन में बैंक से 2 लाख रुपए से अधिक राशि निकाल तो सकता है, लेकिन अगर वह किसी से लेन-देन करता है तो वह प्रतिदिन सिर्फ 2 लाख रुपए का ही कैश लेन-देन कर सकेगा। साथ ही, कोई शख्स किसी एक घटना या इवेंट से जुड़े प्रोग्राम के लिए भी 2 लाख रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन नहीं कर सकता है। ये भी पढ़ें- आधार से पैन को लिंक करने में नया लोचा, 31 जुलाई है आखिरी तारीख

जमा भी कर सकेंगे 2 लाख से अधिक
हालांकि, अगर आप चाहें तो सरकार, बैंक, पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट और को ऑपरेटिव बैंकों में 2 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा कर सकते हैं। सीबीडीटी की तरफ से यह साफ किया गया है कि कैश ट्रांजेक्शन को लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा, जिसमें यह साफ होगा कि कहां-कहां पर 2 लाख रुपए का प्रतिबंध होगा और कहां पर नहीं। ये भी पढ़ें- जियो का मुफ्त 100 जीबी वाला ऑफर नहीं है फायदे का सौदा, जानिए क्यों

कैसे तय हुई ये सीमा?
आपको बता दें कि 2017-18 के बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कैश ट्रांजेक्शन की सीमा 3 लाख रुपए तय की थी। इसके बाद फाइनेंस बिल 2017 में संशोधन करके इस सीमा को 2 लाख रुपए कर दिया गया। ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की कंपनी में नौकरी का मौका, 37 हजार रुपए तक होगी सैलरी

अधिक ट्रांजेक्शन करने पर क्या?
अगर कोई शख्स इससे अधिक का ट्रांजेक्शन करता है तो उस पर 100 फीसदी का जुर्माना लगेगा। यानी अगर आपने 3 लाख या उससे अधिक की ट्रांजेक्शन की तो आपके पूरे पैसे यानी 3 लाख या उससे अधिक (जितने की आपने ट्रांजेक्शन की है) जब्त कर लिए जाएंगे। ये भी पढ़ें- चौके-छक्के पर ठुमके लगाकर चीयर लीडर्स की कितनी होती है कमाई?
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications