3 महीने मुफ्त सेवा के लिए रिलायंस जियो ने लॉन्च किया धन धना धन ऑफर
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को मुफ्त सेवा देने के लिए धन धना धन ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत रिचार्ज कराने वालों को तीन महीने तक मुफ्त में सभी सुविधाएं मिलेंगी।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल ही में समर सरप्राइज ऑफर पेश किया था, जिसमें इस ऑफर के तहत रिचार्ज कराने वालों को जियो की ओर से अतिरिक्त 3 महीने तक मुफ्त सेवा दी जा रही थी। इसे ट्राई ने बंद करने का आदेश दिया था, जिसके बाद कंपनी ने उसे बंद करके अब एक नया ऑफर निकाला है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

धन धना धन ऑफर
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को मुफ्त सेवा देने के लिए धन धना धन ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत रिचार्ज कराने वालों को तीन महीने तक मुफ्त में सभी सुविधाएं मिलेंगी। दरअसल, रिलायंस जियो ने यह ऑफर ट्राई द्वारा कंपनी के समर सरप्राइज ऑफर को बंद कराए जाने के बाद निकाला है, ताकि रिलायंस जियो अधिक से अधिक ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर सके। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

क्या है इस ऑफर में?
इस ऑफर में कंपनी ने दो प्लान जारी किए हैं। एक प्लान है 309 रुपए का, जिसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 84 दिनों तक रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त में दिया जाएगा। दूसरा प्लान है 509 रुपए का, जिसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 84 दिनों तक रोजाना 2 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त में दिया जाएगा। ये भी पढ़ें- क्या गाड़ी को फुल टैंक भराना खतरनाक है? जानिए क्या है सच

पूरी करनी होगी एक शर्त
कंपनी ने 309 और 509 रुपए के प्लान सिर्फ उन ग्राहकों के लिए निकाले हैं, जिन्होंने कंपनी की प्राइम मेंबरशिप ले रखी है। ऐसे में अगर आपने अभी तक जियो की प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है तो आपको पहले कंपनी की प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए 99 रुपए से रिचार्ज करना होगा तभी आपको ये प्लान मिल सकते हैं। कंपनी ने जियो प्राइम और इस प्लान को एक साथ एक्टिव करने का विकल्प भी दिया हुआ है। इसके तहत 309 का आपको 408 (309+99) रुपए में मिलेगा, जबकि 509 रुपए का प्लान 608 (509+99) रुपए में मिलेगा। ये भी पढ़ें- अब हर रविवार पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, रात में नहीं मिलेगा तेल!

ये भी जानना है जरूरी
- यह ऑफर सिर्फ एक बार के लिए ही है। यानी इस ऑफर से आप सिर्फ एक बार ही रिचार्ज करा सकेंगे।
- इस ऑफर का फायदा उन लोगों को नहीं मिल सकता है, जिन लोगों ने जियो समर सरप्राइज ऑफर के तहत पहले ही रिचार्ज करा लिया है।
- कंपनी की तरफ से अभी तक इस ऑफर की आखिरी तारीख की कोई घोषणा नहीं की गई है।

क्या था जियो समर सरप्राइज ऑफर?
रिलायंस जियो ने एक समर सरप्राइज ऑफर शुरू किया था, जिसके तहत अगर आप 99 रुपए में जियो प्राइम की मेंबरशिप लेकर अपना पहला रिचार्ज 303 रुपए या उससे अधिक की राशि से कराते हैं तो आपको तीन महीने तक मुफ्त में मौजूदा फायदे दिए जाने का ऑफर था। यानी इसके बाद 303 रुपए का ये पैक सीधे जुलाई में एक्टिवेट होगा, तब तक आपको मुफ्त में जियो की सेवाएं मिलेंगी। ये भी पढ़ें- यहां आलू-प्याज से भी सस्ता है काजू, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

चार महीने तक मुफ्त सुविधा
दरअसल, लोग मान रहे हैं कि रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर में जियो प्राइम की मेंबरशिप लेकर 303 रुपए से रिचार्ज करने के बाद उन्हें तीन महीने तक मौजूदा सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी। हालांकि, ऐसा है नहीं। आपको अगर लग रहा है कि इन तीन महीनों की मुफ्त सुविधा के लिए आपको 303 रुपए देने पड़ रहे हैं तो आप गलत हैं। इसके तहत आपको चार महीने तक कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा और आप मौजूदा फ्री ऑफर का चार महीनों तक मजा ले सकते हैं। ये भी पढ़ें- नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, ऐप से निकलेंगे पीएफ के पैसे

कैसे मिलेगी चार महीने तक मुफ्त सुविधा?
दरअसल, जियो प्राइम का सदस्य बनन के बाद 303 रुपए से रिचार्ज कराने पर आपको तीन महीने मुफ्त सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही जो 303 रुपए आपने दिए हैं, वह चौथे महीने में लागू होंगे। इस तरह से आपको जियो समर सरप्राइज ऑफर में तीन नहीं, बल्कि चार महीनों तक मुफ्त में कॉलिंग और इंटरनेट का मजा मिलेगा। ये भी पढ़ें- गाड़ी का एयरबैग ले सकता है आपकी जान, जानिए कैसे बचें इससे












Click it and Unblock the Notifications