क्या गाड़ी को फुल टैंक भराना खतरनाक है? क्या है सच, जान लीजिए
सोशल मीडिया पर एक मैसेज इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें गाड़ी की टंकी में फुल पेट्रोल न भरने की हिदायत दी गई है।
नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोग एक दूसरे से जुड़े हुए रहते हैं और अपनी बातें एक दूसरे से शेयर कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी खूब फैलती हैं, और लोग उन्हें बिना जांचे-परखे शेयर भी कर देते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण है इंडियन ऑयल का मैसेज। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

क्या है इंडियन ऑयल का मैसेज?
सोशल मीडिया पर एक मैसेज इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें गाड़ी की टंकी में फुल पेट्रोल न भरने की हिदायत दी गई है। कहा गया है कि अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके चलते आपकी गाड़ी की टंकी फट भी सकती है और आपकी जान जा सकती है। मैसेज में नोट भी लिखा है कि इसे अपने परिवार के सदस्यों को भेजें, जिससे लोग इस गलती से बच सकें। ये भी पढ़ें- अब हर रविवार पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, रात में नहीं मिलेगा तेल!

क्या लिखा है मैसेज में?
मैसेज में लिखा है- आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होना तय है, इसलिए अपने वाहन में पेट्रोल अधिकतम सीमा तक ना भरवाएं। यह ईंधन टैंक में विस्फोट का कारण बन सकता है। कृपया आप अपने वाहन में आधा टैंक ही ईंधन भरवाएं और एयर के लिए जगह रखें। इस हफ्ते 5 विस्फोट दुर्घटनाओं की वजह, अधिकतम पेट्रोल भरना है। कृपया टंकी को दिन में एक बार खोल कर अंदर बन रही गैस को बाहर निकाल दें। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

इंडियन ऑयल ने नकारा
इस मैसेज के वायरल होने की बात पता लगने के बाद 10 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे इंडियन ऑयल ने एक ट्वीट करके कहा कि उनकी तरफ से ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की गई है। इंडियन ऑयल ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही सूचना कोरी अफवाह है, जिस पर ध्यान न देने की बात कंपनी ने कही है। ये भी पढ़ें- नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, ऐप से निकलेंगे पीएफ के पैसे

क्यों सुरक्षित है टंकी में फुल पेट्रोल?
इंडियन ऑयल ने कहा है- ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां किसी भी गाड़ी को डिजाइन करते समय सभी बातों का ध्यान रखती हैं और सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ गाड़ी को बनाती हैं। इसलिए गाड़ी की टंकी में उसकी अधिकतम क्षमता तक पेट्रोल भरना पूरी तरह से सुरक्षित है, इसका गर्मी या सर्दी से कोई लेना-देना नहीं होता है। ये भी पढ़ें- यहां आलू-प्याज से भी सस्ता है काजू, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग












Click it and Unblock the Notifications