यहां आलू-प्याज से भी सस्ता है काजू, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

झारखंड के जामताड़ा जिले में काजू सिर्फ 10 से 20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। देखा जाए तो दिल्ली जैसे शहर में आलू-प्याज की कीमत भी इससे अधिक होती है।

जामताड़ा। यूं तो अगर बात काजू खाने की होती है तो कहा जाता है कि यह अमीरों का शौक है। लेकिन एक देश में ही एक ऐसी जगह भी है, जहां पर काजू इतना सस्ता है कि कई जगहों पर आलू-प्याज भी उससे महंगा मिलता है। ये भी पढ़ें- नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, ऐप से निकलेंगे पीएफ के पैसे

कितने रुपए का है काजू?

कितने रुपए का है काजू?

झारखंड के जामताड़ा जिले में काजू सिर्फ 10 से 20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। देखा जाए तो दिल्ली जैसे शहर में आलू-प्याज की कीमत भी इससे अधिक होती है। दिल्ली में इसी काजू के लिए आपको 700 से 800 रुपए प्रति किलो तक चुकाने पड़ सकते हैं, लेकिन झारखंड में यह बेहद सस्ता है। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

क्यों है इतना सस्ता?

क्यों है इतना सस्ता?

दरअसल, जामताड़ा के नाला इलाके में 49 एकड़ में काजू के बागान हैं। यहां पर इस बागान में काम करने वाले बच्चे और महिलाएं काजू को बेहद सस्ते दामों में बेच देते हैं। आपको बता दें कि यह बागान जामताड़ा ब्लॉक मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर है। काजू की खेती में काफी अधिक फायदा होने के चलते काफी लोगों का रुझान इस ओर बढ़ रहा है। ये भी पढ़ें- घर लेने की बना रहे हैं योजना, यहां मिलेंगे बेहद सस्ते फ्लैट

कैसे शुरू हुई काजू की खेती?

कैसे शुरू हुई काजू की खेती?

जामताड़ा में काजू की खेती शुरू होने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। इस इलाके के लोगों के अनुसार जामताड़ा के पूर्व उपायुक्त कृपानंद झा को काजू काफी पसंद थे। उन्होंने सोचा कि अगर जामताड़ा में ही काजू के बागान बन जाएं तो सस्ती और ताजू काजू खाने को मिलेगी। इसके चलते वह ओडिशा में काजू की खेती करने वालों से मिले और कृषि वैज्ञानिकों से वहां की जमीन की जांच कराई। इसके बाद देखते ही देखते चंद सालों में काजू की बड़े पैमाने पर खेती होने लगी। ये भी पढ़ें- अब हर रविवार पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, रात में नहीं मिलेगा तेल!

गुजरने वाले तोड़ लेते हैं काजू

गुजरने वाले तोड़ लेते हैं काजू

यहां पर बागान में हर साल हजारों कुंटल काजू फलते हैं। सही निगरानी न होने की वजह से आस-पास से गुजरने वाले लोग भी इस बागान से काजू तोड़ ले जाते हैं। बागवानी में लगे लोगों ने राज्य सरकार से फसल की सुरक्षा के बारे में बात भी की है। सरकार ने सुरक्षा देने और उचित दाम दिलवाने का वादा भी किया है। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+