LPG Price: 'फर्जी DCA कोड से बचें', HPCL ने दिया बड़ा अपडेट, क्या है आज सिलेंडर का भाव?

LPG Price: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार की पूरी कोशिश है कि देश में एलपीजी की समस्या ना हो, इसी वजह से उसने 1 मई से डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) अनिवार्य किया हुआ है तो वहीं अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल DAC के माध्यम से इस नई प्रणाली से सिलेंडर का गलत हाथों में जाना या उसकी हेराफेरी लगभग असंभव हो गई है।

यह वितरण प्रक्रिया को मजबूत करते हुए सही उपभोक्ता तक सिलेंडर की पहुंच सुनिश्चित करती है। हालांकि, इसके साथ ही साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं, जो फर्जी डीएसी कोड के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को इन ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं।

LPG Price

एचपीसीएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया है कि धोखेबाज एलपीजी डिलीवरी के नाम पर फर्जी मैसेज भेज सकते हैं इसलिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड साझा करने से पहले हमेशा उसकी प्रामाणिकता की जांच करें।

OTP का इस्तेमाल केवल सिलेंडर डिलीवरी के समय ही करें

कंपनी ने साफ तौर पर कहा है, "मैसेज आधिकारिक सेंडर नाम "VM-HPGASc-S" से आया हो। उसमें 4 अंकों का OTP हो और OTP का इस्तेमाल केवल सिलेंडर डिलीवरी के समय ही किया जाए।" यह भी ध्यान रखें कि एचपी गैस के कर्मचारी कभी भी फोन कॉल, व्हाट्सएप या किसी संदिग्ध लिंक के जरिए ओटीपी नहीं मांगते।

आज सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं

अगर रेट की बात करें तो 11 मई यानी कि आज की बात करें तो आज भी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आपके शहर में क्या है घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50


आपके शहर में क्या है कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?

  • नई दिल्ली ₹3071.50
  • कोलकाता ₹3201
  • मुंबई ₹3024
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • गोरखपुर ₹3255.5
  • आगरा ₹3125.5
  • लखनऊ ₹3194
  • जयपुर ₹3099
  • पटना ₹3361
  • चेन्नई ₹3237

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा चिंताओं के बीच, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने पुष्टि की कि भारतीय घरों में LPG की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी है। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी आपूर्ति लगातार बनाए रखी जा रही है।

30 प्रतिशत अधिक LPG का उत्पादन हो रहा

मंत्रालय में संयुक्त सचिव (विपणन और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि मार्च की तुलना में घरेलू LPG उत्पादन में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, और आपूर्ति को मजबूत करने के लिए रिफाइनरियां वर्तमान में 30 प्रतिशत अधिक LPG का उत्पादन कर रही हैं।

यह पढ़ें: Delhi LPG Price: दिल्ली में एलपीजी कीमतों का नया अपडेट! कमर्शियल गैस ने बढ़ाई टेंशन, आपकी जेब पर क्या होगा असर
यह पढ़ें: Delhi LPG Price: दिल्ली में एलपीजी कीमतों का नया अपडेट! कमर्शियल गैस ने बढ़ाई टेंशन, आपकी जेब पर क्या होगा असर
यह पढ़ें:Indian ships stranded in Hormuz: पेट्रोल-डीजल, गैस पर बड़ा संकट! होर्मुज में अभी भी फंसे हैं भारत के 41 टैंकर
यह पढ़ें:Indian ships stranded in Hormuz: पेट्रोल-डीजल, गैस पर बड़ा संकट! होर्मुज में अभी भी फंसे हैं भारत के 41 टैंकर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+