VD Satheesan Caste: किस जाति से हैं वीडी सतीशन? कौन हैं पत्नी-बेटी? जबरदस्त है केरल CM का फैमिली ब्रैकग्राउंड
VD Satheesan Family Tree: केरल की राजनीति में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा जिस चेहरे की हो रही है, वह हैं वीडी सतीशन। कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की बड़ी जीत के बाद पार्टी ने उन्हें राज्य की कमान सौंप दी है। लंबे समय तक विपक्ष की राजनीति करने वाले सतीशन अब केरल के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
लेकिन राजनीतिक सफलता के साथ अब लोग उनकी निजी जिंदगी, परिवार, जाति और संपत्ति के बारे में भी जानना चाहते हैं। आखिर वीडी सतीशन, किस समुदाय से आते हैं और उनका परिवार कितना प्रभावशाली है? आइिए विस्तार से समझते हैं।

▶️किस जाति से आते हैं वीडी सतीशन? (VD Satheesan Caste)
वीडी सतीशन का पूरा नाम वडास्सेरी दामोदरन सतीशन है। उनका जन्म 31 मई 1964 को केरल के कोच्चि इलाके में हुआ था। वह हिंदू नायर समुदाय से संबंध रखते हैं। ये क्षत्रिय जाति से हैं। केरल में नायर समाज को प्रभावशाली और पारंपरिक रूप से सामाजिक-राजनीतिक रूप से मजबूत समुदाय माना जाता है।
नायर समुदाय को सामान्य वर्ग यानी फॉरवर्ड कास्ट में रखा जाता है। केरल की राजनीति और प्रशासन में इस समुदाय की लंबे समय से मजबूत पकड़ रही है। हालांकि सतीशन ने हमेशा अपनी राजनीति को जाति के बजाय संगठन और जनसंपर्क के आधार पर आगे बढ़ाया।
ऐतिहासिक रूप से नायर समुदाय को योद्धा और मार्शल क्लास (Martial Nobility) माना जाता रहा है। केरल की सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था में इस समुदाय का शुरू से ही काफी दबदबा रहा है। सतीशन की यह पहचान उन्हें समाज के एक बड़े वर्ग से मजबूती से जोड़ती है।

▶️कैसा है सतीशन का फैमिली बैकग्राउंड? (VD Satheesan Family: Wife, Daughter and Parents)
वीडी सतीशन एक बहुत ही सुलझे हुए और पढ़े-लिखे परिवार से आते हैं। उनके सार्वजनिक जीवन की चमक के पीछे उनके माता-पिता के संस्कार और पत्नी का साथ रहा है।
🔹पिता और माता (Parents): सतीशन के पिता का नाम के. दामोदर मेनन और माता का नाम वी. विलासिनी अम्मा है। सतीशन की पढ़ाई और उनके मूल्यों को गढ़ने में उनके पिता का बड़ा हाथ रहा है।
🔹पत्नी (Wife): उनकी पत्नी का नाम आर. लक्ष्मीप्रिया है। लक्ष्मीप्रिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन सतीशन की राजनीतिक यात्रा में उनकी भूमिका एक मजबूत स्तंभ की तरह रही है।
🔹बेटी (Daughter): वीडी सतीशन की एक बेटी है, जिसका नाम उन्नीमाया है। परिवार ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक मीडिया की चकाचौंध से बचाकर रखा है।

▶️शपथ ग्रहण और जीत का जश्न
2026 के चुनाव नतीजे कांग्रेस के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं थे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने 140 सीटों वाली विधानसभा में 102 सीटें जीतकर लेफ्ट (LDF) के 10 साल के शासन को उखाड़ फेंका।
🔹शपथ ग्रहण: सूत्रों की मानें तो वीडी सतीशन 15 मई 2026 को तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
🔹बड़ी जीत: सतीशन ने अपनी पारंपरिक सीट 'पारावूर' से लगातार छठी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने सीपीआई के ई.टी. टाइसन को 20,600 वोटों के बड़े अंतर से धूल चटाई।
▶️शिक्षा और करियर: वकील से मुख्यमंत्री तक
वीडी सतीशन केरल के सबसे पढ़े-लिखे मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उनका एजुकेशनल ग्राफ किसी को भी प्रभावित कर सकता है:
🔹स्कूल: पनंगड हाई स्कूल, कोच्चि।
🔹ग्रेजुएशन: सेक्रेड हार्ट कॉलेज से समाजशास्त्र (Sociology) में डिग्री।
🔹मास्टर्स: राजगिरी कॉलेज से सोशल वर्क (MSW) में पोस्ट ग्रेजुएशन।
🔹कानून: तिरुवनंतपुरम से LL.B. और LL.M. (मास्टर ऑफ लॉ) की पढ़ाई पूरी की।
राजनीति में पूरी तरह उतरने से पहले उन्होंने लगभग 10 साल तक केरल हाईकोर्ट में वकालत की थी। यही कारण है कि वे विधानसभा में जब बोलते हैं, तो विरोधियों के पास उनके कानूनी तर्कों का कोई जवाब नहीं होता।
▶️अब जानिए वीडी सतीशन के बारे में (VD Satheesan Profile)
वीडी सतीशन कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पिछले कई वर्षों से केरल राजनीति का बड़ा चेहरा बने हुए हैं। वह एर्नाकुलम जिले की पारावूर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं।
2021 में उन्हें केरल विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने पिनराई विजयन सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, आर्थिक संकट और प्रशासनिक मुद्दों को लगातार उठाया। 2026 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF को मिली बड़ी जीत का बड़ा श्रेय भी सतीशन को दिया जा रहा है।
▶️कैसे शुरू हुआ राजनीतिक सफर?
सतीशन की राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई। वह कांग्रेस की छात्र इकाई केरल स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) से जुड़े। बाद में यूथ कांग्रेस में सक्रिय हुए और धीरे-धीरे संगठन में मजबूत पकड़ बना ली।
1996 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी। 2001 में पारावूर सीट से जीतकर पहली बार विधायक बने। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
2006, 2011, 2016, 2021 और फिर 2026 में भी उन्होंने लगातार जीत दर्ज की। 2026 चुनाव में उन्होंने करीब 20 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
FAQs
1. वीडी सतीशन का पूरा नाम क्या है?
उनका पूरा नाम वडसेरी दामोदरन सतीशन (Vadassery Damodaran Satheesan) है।
2. उनकी उम्र कितनी है?
उनका जन्म 1964 में हुआ था, 2026 के हिसाब से उनकी उम्र 61 साल है।
3. वीडी सतीशन किस पार्टी से हैं?
वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के वरिष्ठ नेता हैं और UDF गठबंधन का नेतृत्व करते हैं।
4. क्या सतीशन पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं?
हाँ, 2026 के चुनावों में जीत के बाद वे पहली बार केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले वे विपक्ष के नेता थे।













Click it and Unblock the Notifications