Delhi WFH: दिल्ली में हफ्ते में 2 दिन Work From Home, 1 साल विदेश यात्रा बंद, रेखा गुप्ता के 5 बड़े फैसले

Delhi Work From Home: पश्चिम एशिया संकट, बढ़ती तेल कीमतों और विदेशी मुद्रा पर दबाव के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद राजधानी में ईंधन बचत (फ्यूल सेविंग) और सरकारी खर्च कम करने के लिए कई बड़े फैसलों का ऐलान किया है। अब दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम लागू होगा। इतना ही नहीं अगले एक साल तक कोई मंत्री या अधिकारी सरकारी विदेशी दौरे पर नहीं जाएगा।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने नई बस सेवा का भी ऐलान किया है। अब 29 कॉलोनियों में 58 नई बसें चलाई जाएंगी। ताकि लोग प्राइवेट गाड़ी की जगह बसों का इस्तेमाल करे। सरकार ने इसे 'इकोनॉमिक सेविंग मॉडल' की दिशा में उठाया गया कदम बताया है। आइए जानें रेखा गुप्ता के 5 बड़े फैसलों के बारे में।

मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन बचाने, मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने, गैरजरूरी विदेशी यात्राओं से बचने और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील की थी।

इसी के बाद दिल्ली सरकार ने तुरंत कई फैसले लागू कर दिए। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर न पड़े, इसके लिए अभी से सावधानी जरूरी है।

रेखा गुप्ता के बड़े फैसले (Rekha Gupta Big Decisions)

Delhi Work From Home

▶️1. WFH Rule In Delhi: अब हफ्ते में 2 दिन घर से काम

दिल्ली सरकार के मुताबिक शुक्रवार से सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया जाएगा। इसका मकसद पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना और ट्रैफिक दबाव घटाना है। कोविड के दौरान अपनाए गए मॉडल को फिर से इस्तेमाल करने की तैयारी की जा रही है। ऑनलाइन मीटिंग और वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

▶️2. Monday Metro Campaign: हर सोमवार मेट्रो से जाएंगे मंत्री-अधिकारी

सरकार ने "मेरा भारत मेरा योगदान" अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत हर सोमवार को "Monday Metro" के तौर पर मनाया जाएगा।

इस दिन:

  • मंत्री
  • अधिकारी
  • सरकारी कर्मचारी

सभी मेट्रो से सफर करेंगे। सरकार ने आम लोगों से भी हफ्ते में एक दिन "No Vehicle Day" मनाने की अपील की है।

▶️3. Foreign Tour Ban: 1 साल तक विदेश यात्रा बंद

दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अगले एक साल तक कोई मंत्री या अधिकारी सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा नहीं करेगा। सरकार का मानना है कि इस समय विदेशी मुद्रा बचाना जरूरी है। पीएम मोदी ने भी गैरजरूरी विदेशी यात्राओं से बचने की अपील की थी।

▶️4. Government Vehicle Policy: 6 महीने तक नई गाड़ी नहीं खरीदी जाएगी

सरकार ने अगले 6 महीने तक कोई नई पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक सरकारी गाड़ी नहीं खरीदने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपने काफिले में करीब 60 फीसदी कटौती की है। अब उनके काफिले में सिर्फ 4 गाड़ियां रहेंगी, जिनमें 2 इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल होंगे।

▶️5. Electricity Saving Plan: AC का तापमान भी तय

सरकारी दफ्तरों में बिजली बचाने के लिए भी नई गाइडलाइन जारी हुई है। अब सभी दफ्तरों में AC का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखना होगा। साथ ही मास्टर स्विच लगाए जाएंगे ताकि जरूरत न होने पर बिजली अपने आप बंद की जा सके।

▶️6. 29 कॉलोनियों में चलेगी 58 बसें (Delhi Bus Expansion)

दिल्ली सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने के लिए नई बस सेवा का भी ऐलान किया है। राजधानी की 29 कॉलोनियों में 58 नई बसें चलाई जाएंगी ताकि लोग निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करें। सरकार का कहना है कि इससे ईंधन बचत के साथ ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों कम होंगे।

क्या ये आर्थिक संकट की तैयारी है?

आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम "किफायत" नहीं बल्कि "इकोनॉमिक प्रूडेंस" यानी आर्थिक समझदारी का हिस्सा है। सरकार खर्च कम करने के साथ ईंधन और विदेशी मुद्रा बचाने की कोशिश कर रही है ताकि वैश्विक तनाव का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर कम पड़े। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तेल कीमतें और बढ़ती हैं तो आने वाले दिनों में दूसरे राज्यों में भी ऐसे फैसले देखने को मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+