PBKS vs MI: रोहित शर्मा की नई घड़ी ने मचाया तहलका, पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले हिटमैन का लुक वायरल

PBKS vs MI Rohit Sharma Watch: मुंबई इंडियंस (MI) के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने रॉयल लाइफस्टाइल के लिए भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले के लिए जब रोहित धर्मशाला पहुंचे तो उनके एयरपोर्ट लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। रोहित की सादगी भरी टी-शर्ट और जींस के बीच उनकी कलाई पर बंधी गुलाबी घड़ी (Pink Watch) ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

आखिर कितनी है घड़ी की कीमत (PBKS vs MI Rohit Sharma Watch)

रोहित शर्मा जिस घड़ी को पहने नजर आए वह कोई साधारण घड़ी नहीं बल्कि दुनिया की सबसे स्पेशल घड़ियों में से एक ट्यूडर ब्लैक बे क्रोनो (Tudor Black Bay Chrono) का पिंक एडिशन है। बाजार में इस घड़ी की कीमत लगभग 9 लाख रुपए बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार घड़ी को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं।

Rohit Sharma 1

क्या है इस घड़ी की खासियत

घड़ी के जानकारों के बीच यह मॉडल अपने बोल्ड पिंक डायल और स्पोर्टी डिजाइन के कारण काफी लोकप्रिय है। इसमें हाई-परफॉर्मेंस क्रोनोग्राफ मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी सटीकता और क्राफ्ट्समैनशिप को बेजोड़ बनाता है। हवाई अड्डे पर स्पॉट किए गए रोहित ने बेहद आरामदायक कपड़े पहने थे। उन्होंने ग्रे टी-शर्ट के साथ क्लासिक डेनिम जींस और सफेद स्नीकर्स पहने थे।

इसके साथ ही एक कैजुअल कैप लगाकर अपने लुक को पूरा किया। लेकिन इस साधारण लुक में उनकी महंगी घड़ी ने स्टेटमेंट स्टाइल जोड़ दिया। अक्सर खिलाड़ियों के एयरपोर्ट लुक्स को फॉलो करने वाले फैंस अब रोहित के इस नए कलेक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मैदान पर आज करो या मरो की जंग

धर्मशाला के सुरम्य एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होना है। हालांकि मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन रोहित शर्मा के लिए यह मैच अपनी फॉर्म और साख को साबित करने का बड़ा मौका है। दूसरी ओर, पंजाब के लिए यह प्लेऑफ में जाने की लड़ाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+