Cannes Film Festival 2026: कान्स 2026 से ऐश्वर्या राय हुईं गायब? रेड कार्पेट पर क्यों नहीं दिखीं?
Cannes Film Festival 2026 Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय और कान्स फिल्म फेस्टिवल का रिश्ता पिछले दो दशकों से बेहद खास रहा है। हर साल कान्स रेड कार्पेट पर अपने शाही अंदाज और आइकॉनिक फैशन से सुर्खियां बटोरने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या इस बार चर्चा में हैं लेकिन वजह उनका लुक नहीं बल्कि उनकी गैरमौजूदगी है।
फैंस की नजरें ऐश्वर्या राय को ढूंढ रही हैं
कान्स 2026 की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म फेस्टिवल की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने लगे थे। इसी बीच जब L'Oreal Paris के ग्लोबल कैंपेन पोस्टर्स सामने आए, तो फैंस की नजरें ऐश्वर्या राय को ढूंढने लगीं लेकिन हर कोई उस वक्त चौंक गया जब पोस्टर्स में ऐश्वर्या राय कहीं नजर नहीं आईं।

ऐश्वर्या राय कान्स रेड कार्पेट पर क्यों नहीं पहुंचीं?
बस फिर क्या था, इंटरनेट पर सवालों और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फैंस पूछने लगे कि क्या इस बार ऐश्वर्या राय कान्स रेड कार्पेट पर दिखाई नहीं देंगी? ऐश्वर्या राय की गैरमौजूदगी ने उनके फैंस को काफी निराश कर दिया है।
Le Martinez Hotel के पोस्टर्स बने चर्चा का केंद्र
-कान्स के मशहूर Hotel Martinez में हर साल की तरह इस बार भी L'Oréal Paris ने अपने ग्लोबल एम्बेसडर्स के बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए लेकिन इस बार भारतीय चेहरों में जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट नजर आईं, वहीं ऐश्वर्या राय की गैरमौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया।
-ब्रांड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होटल के पोस्टर्स का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- Le Martinez is officially home for the festival। इसके बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने सवालों की बाढ़ ला दी।
-कई यूजर्स ने लिखा- Mother of Cannes ऐश्वर्या राय कहां हैं? तो किसी ने कहा- ऐश्वर्या राय के बिना L'Oreal की पहचान अधूरी है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने नाराजगी जाहिर करते हुए यs तक कह दिया कि जिस चेहरे ने सालों तक ब्रांड को ग्लोबल पहचान दिलाई, उसी को इस बार पोस्टर्स से गायब कर दिया गया।
क्या आलिया भट्ट ने ली ऐश्वर्या राय की जगह?
-पोस्टर्स में आलिया भट्ट की मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि क्या अब ब्रांड नई पीढ़ी के चेहरों पर ज्यादा फोकस कर रहा है।
-हालांकि कुछ लोग इसे सिर्फ एक कैंपेन स्ट्रेटेजी बता रहे हैं लेकिन ऐश्वर्या राय के फैंस इसे आसानी से स्वीकार नहीं कर पा रहे। सोशल मीडिया पर लोग उनके पुराने कान्स लुक्स शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐश्वर्या के बिना कान्स का ग्लैमर अधूरा लगता है।
बढ़ते विवाद के बीच L'Oreal Paris ने दी सफाई
-सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चाओं और फैंस की नाराजगी के बीच आखिरकार L'Oreal Paris ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर लगातार आ रहे कमेंट्स का जवाब देते हुए ऐश्वर्या राय को लिविंग लिजेंड और टाइमलेस आइकॉन बताया है। वहीं एक फैन के सवाल पर ब्रांड ने जवाब दिया है- Year after year, Cannes after Cannes...she never misses।
-ब्रांड के इस जवाब के बाद फैंस को उम्मीद जगी कि ऐश्वर्या राय इस बार भी कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर नजर आ सकती हैं। हालांकि उनकी आधिकारिक एंट्री को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
साल 2002 से शुरू हुई थी ऐश्वर्या राय की कान्स जर्नी
-ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। अपने पहले ही रेड कार्पेट अपीयरेंस में उन्होंने डिजाइनर नीता लूला की पीली साड़ी पहनकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान खींच लिया था।
-इसके बाद ऐश्वर्या राय हर साल कान्स का अहम हिस्सा बनती चली गईं। उन्होंने भारतीय पारंपरिक पहनावे और वेस्टर्न फैशन का ऐसा मेल दिखाया कि उनके हर लुक की दुनिया भर में चर्चा होने लगी।
पर्पल लिपस्टिक से बनारसी साड़ी तक, हर लुक हुआ वायरल
-कान्स में ऐश्वर्या राय के कई फैशन मोमेंट्स आज भी याद किए जाते हैं। साल 2016 में उनकी पर्पल लिपस्टिक ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था। किसी ने उनकी तारीफ की तो किसी ने उन्हें ट्रोल भी किया लेकिन ऐश्वर्या राय हर बार चर्चा के केंद्र में रहीं।
-इसके अलावा ऐश्वर्या राय ने बनारसी साड़ी, फ्यूचरिस्टिक गाउन और इंटरनेशनल डिजाइनर्स के आउटफिट्स पहनकर कई यादगार रेड कार्पेट मोमेंट्स दिए। Elie Saab, Gucci, Roberto Cavalli और Manish Malhotra जैसे बड़े नामों के डिजाइन किए आउटफिट्स में ऐश्वर्या राय का अंदाज हमेशा सुर्खियों में रहा।
क्या इस बार भी रेड कार्पेट पर लौटेंगी ऐश्वर्या राय?
फिलहाल कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन की मौजूदगी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है लेकिन L'Oreal Paris के जवाब ने ये संकेत जरूर दे दिया है कि फैंस को शायद जल्द ही उनका रेड कार्पेट लुक देखने को मिल सकता है। अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या क्वीन ऑफ कान्स इस बार भी अपने स्टाइल और ग्लैमर से दुनिया को चौंकाएंगी या नहीं।













Click it and Unblock the Notifications