IPL 2026: रायपुर में शतक के बाद विराट कोहली ने क्यों नहीं मनाया जश्न? किंग ने बताया दिल जीतने वाला कारण

Virat Kohli: आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रायपुर के मैदान पर विराट कोहली का पुराना अंदाज देखने को मिला। कोहली ने न केवल एक बेहतरीन शतक जड़ा, बल्कि अपनी टीम को तालिका में शीर्ष पर भी पहुंचा दिया।

हालांकि फैंस तब हैरान रह गए जब शतक पूरा करने के बाद कोहली ने हमेशा की तरह आक्रामक जश्न नहीं मनाया। मैच के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड लेते हुए विराट ने खुद इस सादगी भरे जश्न के पीछे की बड़ी वजह का खुलासा किया।

Virat Kohli

कोहली ने क्यों नहीं मनाया जश्न

कोहली ने कहा कि यह जश्न बहुत बड़ा नहीं था क्योंकि हम जानते हैं कि इस समय पॉइंट्स की अहमियत क्या है। मेरी तरफ से यह एक सचेत प्रयास है कि मैं टीम के स्कोर में अपना योगदान दे सकूं। मुझे पता है कि अगर मैं खेल में पर्याप्त समय तक बल्लेबाजी करता हूं, तो हमारे जीतने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली दो पारियों में ज्यादा रन नहीं बना पाने की बात मुझे एक तरह से खाए जा रही थी। मैं जानता था कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और गेंद बल्ले पर सही लग रही है। लेकिन जब आप रन नहीं बना पाते, तो वह चुभता है।

विराट कोहली ने तोड़ा ऑल टाइम IPL रिकॉर्ड, धोनी-रोहित को एक साथ पछाड़ा, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम
विराट कोहली ने तोड़ा ऑल टाइम IPL रिकॉर्ड, धोनी-रोहित को एक साथ पछाड़ा, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम

टीम के लिए अंक हासिल करना ज्यादा अहम

आईपीएल में नौवां शतक जमाने वाले किंग कोहली ने कहा कि चाहे शतक बने या न बने, मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण बात गेम को खत्म करना है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि दो अंक हासिल करने तक मैं क्रीज पर मौजूद रहूं। इन अंकों ने हमें फिर से टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया है।

कोहली का बड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14000 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया। इस सीजन यह उनका पहला आईपीएल शतक था, केकेआर के खिलाफ उनके करियर का यह दूसरा सैकड़ा था। तालिका में आरसीबी इस समय पहले स्थान पर है और डिफेंडिंग चैम्पियन की तरह खेल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+