आईटी कंपनी कॉग्निजेंट करेगी 6000 एंप्लॉईज की छंटनी
कंपनी ने 6000 लोगों को नौकरी से निकलाने का फैसला इसलिए किया है, क्योंकि मौजूदा समय में कंपनी के बिजनेस में ग्रोथ नहीं हो पा रही है।
बेंगलुरु। कॉग्निजेंट कंपनी में काम करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। जल्द ही कंपनी कुल 6000 लोगों को नौकरी से निकालने वाली है। आपको बता दें कि यह कॉग्निजेंट में काम करने वाले कुल लोगों का 2.3 फीसदी है। कंपनी ने 6000 लोगों को नौकरी से निकलाने का फैसला इसलिए किया है, क्योंकि मौजूदा समय में कंपनी के बिजनेस में ग्रोथ नहीं हो पा रही है। यूं तो हर साल ही कंपनी ऐसे लगभग 1 फीसदी कर्मचारियों को काम से निकालती है, जिनकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं होती है, लेकिन इस बार यह एक छंटनी सामान्य से अधिक होगी।

इस मामले से जुड़े कुछ सूत्रों का कहना है कि यह एक सामान्य सी प्रक्रिया है, जो हर कंपनी करती है, कॉग्निजेंट ऐसा करने वाली अकेली कंपनी नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिकतर कंपनियों में अप्रेजल यानी मूल्यांकन की प्रक्रिया सख्त होने के चलते उन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाता है जिनकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं होती है। आपको बता दें कि कंपनी के पास कुल 2,65,000 से अभी अधिक कर्मचारी हैं। ये भी पढ़ें- देश में चल रही हैं 23 फर्जी यूनिवर्सिटी और 279 टेक्निकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सबसे आगे
कंपनी के प्रवक्ता ने बताा कि कंपनी हर साल कुछ एंप्लॉईज को निकालती है और इसकी संख्या में कुछ फीसदी की कमी या बढ़ोत्तरी हो सकती है। हर साल ही कंपनी की तरफ से एंप्लॉईज के परफॉर्मेंस की समीक्षा की जाती है कि वह अपने बिजनेस गोल हासिल कर सका है या नहीं। साथ ही यह भी देखा जाता है कि क्लाइंट् की जरूरतों को पूरा किया जा सका या नहीं। कंपनी के मानकों पर खरा न उतरने वाले एंप्लॉईज को खुद को अपग्रेड करना होता है, ऐसा न करने की स्थिति में वह एंप्लॉई अपनी नौकरी से हाथ धो बैठता है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications