देश में चल रही हैं 23 फर्जी यूनिवर्सिटी और 279 टेक्निकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सबसे आगे
सीधे तौर पर कहा जाए तो इन संस्थानों के पास डिग्री देने का अधिकार नहीं है। ऐसे कॉलेजों से दिए जाने वाले सर्टिफिकेट महज कागज का टुकड़ा हैं, उनकी कोई वैधता नहीं है।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 66 कॉलेज फर्जी हैं। यह आंकड़ा देश के किसी भी हिस्से में इंजीनियरिंग या अन्य टेक्निकल एजुकेशन देने वाले फर्जी कॉलेज और यूनिवर्सिटी के आंकड़ों में सबसे ज्यादा है। इनके पास वैध अनुमति नहीं है। ऐसे करीब 279 संस्थान देशभर में फैले हैं जो छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

दिल्ली में सात फर्जी यूनिवर्सिटी
सीधे तौर पर कहा जाए तो इन संस्थानों के पास डिग्री देने का अधिकार नहीं है। ऐसे कॉलेजों से दिए जाने वाले सर्टिफिकेट महज कागज का टुकड़ा हैं, उनकी कोई वैधता नहीं है। देशभर में चल रही कुल 23 फर्जी यूनिवर्सिटी में से राजधानी दिल्ली में 7 चल रही हैं। यूजीसी ने इसे लेकर जानकारी दी है। READ ALSO: योगी आदित्यनाथ को CM बनाए जाने पर RSS नेता का बड़ा बयान
यूजीसी ने सालाना रिपोर्ट में जारी की लिस्ट
एक सालाना रिपोर्ट में यूजीसी और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने बीते महीने ऐसे संस्थानों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी की थी और छात्रों को चेतावनी दी थी कि वे अगले सत्र में दाखिला लेने से पहले सतर्क रहें। एक अधिकारी ने कहा, 'हमने ऐसे संस्थानों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए संबंधित राज्यों को लिस्ट भेजी है। इनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।' READ ALSO: PM मोदी के पास आया एक फोन और बदल गया यूपी के CM का चेहरा
HRD मंत्रालय ने भी दी जानकारी
अधिकारी ने बताया कि फर्जी संस्थानों को लेकर पब्लिक नोटिस भी जारी किया जा चुका है जो अखबारों में भी प्रकाशित किया गया है। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने हाल ही में राज्यसभा में बताया कि मंत्रालय ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर फर्जी संस्थानों की जांच करने के लिए कहा है। छात्रों से धोखाधड़ी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इन संस्थानों की लिस्ट यूजीसी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications