बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर में महंगी होगी पूजा, बीकेटीसी ने लिया निर्णय, जानिए कितना पड़ेगा शुल्क

Badrinath Kedarnath temples बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर में इस सीजन की विशेष पूजा शुल्क में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने शुल्क बढ़ाने को लेकर अनुमति दे दी है। इसके बाद से 19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा में बढ़े हुए शुल्क के साथ विशेष पूजा के लिए चार्ज किया जाएगा।

बीकेटीसी के अंर्तगत आने वाले 47 मंदिरों में ये व्यवस्था लागू होगी। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2026 आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू होगा। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Badrinath Kedarnath temples Worship will more expensive BKTC has taken decision know fee

बदरीनाथ और केदारनाथ की व्यवस्थाओं का जिम्मा बीकेटीसी को ही देखना होता है। बीकेटीसी की बैठक में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया, साथ ही बजट भी पास किया गया। बदरीनाथ और केदारनाथ में श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा की सुविधा है, जिसके लिए आनलाइन बुकिंग और मौके पर जाकर भी शुल्क जमा करने की सुविधा है।

इसी शुल्क में इस बार 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया गया है। मंदिर समिति का कहना है कि बीकेटीसी के अंर्तगत आने वाले 47 मंदिरों का रख रखाव मंदिरों में चढ़ने वाले चढ़ावे और दान से ही होता है। ऐसे में कुछ सालों में ये रिवाइज होते रहते हैं। इस साल बीकेटीसी ने तय विशेष पूजा शुल्क में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है। बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में महाभिषेक और आरती समेत तमाम विशेष पूजाएं कराई जाती हैं। इन पूजाओं की बुकिंग बीकेटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर होती है। शुल्क जमाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

हर विशेष पूजा के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित है-

  • केदारनाथ धाम में महाभिषेक पूजा के लिए 9500, रुद्राभिषेक के लिए 7200, लघु रुद्राभिषेक के लिए 6100, षोडशोपचार के लिए 5500, अष्टोपचार के लिए 950, पंचोपचार के लिए 950 और पूरे दिन की पूजा के लिए 28,600 रुपए का शुल्क है।
  • शिव अष्टोतारी पाठ के लिए 1000, शिव सहस्त्रनाम पाठ के लिए 2000, शिव नामावली के लिए 2000, शिव महामंस्त्रोतम पाठ के लिए 2000, शिव तांडव स्तोत्रम पाठ के लिए 1900, शिव पराक्षमस्त्रोतम पाठ के लिए 2000 और पूरी शाम की आरती के लिए 2800 रुपए का शुल्क है।
  • बदरीनाथ धाम में भी महाभिषेक पूजा के लिए 4700 और अभिषेक पूजा के लिए 4500 रुपए का शुल्क है. इसके अलावा पूरे दिन पूजा के लिए 12,000 और श्रीमद्भागवत सप्त पाठ के लिए 51,000 रुपए का शुल्क है।
  • बदरीनाथ धाम में वेद पाठ के लिए 2500 और गीता पाठ के लिए 2500 रुपए का शुल्क निर्धारित कपूर आरती के लिए 201 रुपए, चंडी आरती के लिए 401 रुपए, आरती के लिए 501 रुपए, अष्टारी पूजा के लिए 401 रुपए, विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र पाठ के लिए 701 रुपए, विष्णु सहस्त्र नामावली के लिए 601 रुपए का शुल्क है।
  • इसके अलावा गीत गोविंद पाठ के साथ शायन आरती के लिए 3100 रुपए का शुल्क है।
​---नए रेट बीकेटीसी की वेबसाइट पर जल्द ही अपडेट किए जाएंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+