The Hundred Auction में उस्मान तारिक की लगी लॉटरी!, हारिस रऊफ और शादाब खान लौटे खाली हाथ
The Hundred 2026 Auction: इंग्लैंड की पॉपुलर क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' के 2026 सीजन के लिए गुरुवार को हुए ऑक्शन ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। जहां पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक करोड़ों की बोली के साथ इस ऑक्शन में बिकने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने। वहीं हारिस रऊफ और शादाब खान जैसे दिग्गज टी20 सितारों को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।
उस्मान तारिक की चमकी किस्मत (The Hundred 2026 Auction)
ऑक्शन की शुरुआत पाकिस्तान के लिए अच्छी रही। मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक पर फ्रेंचाइजियों ने भरोसा जताया। उनकी बेस प्राइस 1,00,000 पाउंड (लगभग 1.23 करोड़ भारतीय रुपये / 3.75 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) थी। उस्मान तारिक इस ऑक्शन में बिकने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने, जो उनके उभरते करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

हारिस रऊफ और शादाब खान को क्यों नहीं मिला खरीदार?
सबसे ज्यादा चर्चा हारिस रऊफ और शादाब खान के 'अनसोल्ड' रहने की हो रही है। 'द हंड्रेड' में हारिस रऊफ का पिछला रिकॉर्ड शानदार रहा है (12 मैचों में 16 विकेट, 6.8 की इकोनॉमी), इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया गया। सोशल मीडिया पर फैंस इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ फैंस ने इसे भेदभाव बताया है, तो कुछ का मानना है कि आईपीएल (IPL) मालिकों की एंट्री के बाद टीम चयन की रणनीतियां बदल गई हैं।
इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर जमकर बरसा पैसा
ऑक्शन में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को वेल्श फायर (Welsh Fire) ने 3,00,000 पाउंड (करीब 3.70 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम राशि में खरीदकर सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। पूर्व कप्तान जो रूट ऑक्शन में बिकने वाले पहले खिलाड़ी रहे, उन्हें भी वेल्श फायर ने 2.40 लाख पाउंड में लिया। मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली 'MI लंदन' ने टॉम करन (2.60 लाख पाउंड) और जेम्स विंस (1.90 लाख पाउंड) को जोड़कर अपनी टीम को मजबूत किया।












Click it and Unblock the Notifications