कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी फरमान से शादी रचाई, क्या इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है?
Mahakumbh Viral Girl Monalisa Marriage: कुंभ मेले में चर्चा में आईं नीली-भूरी आंखों वाली वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी फरमान से शादी कर सभी को हैरान कर दिया है। परिवार से बगावत करके पुलिस सुरक्षा के बीच केरल में 11 मार्च को फरमान संग शादी रचा ली। मोनालिसा की शादी को फिल्म डॉयरेक्टर ने लव जिहाद बताते हुए कई सनसनीखेज खुलासे किए।
वहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा अभी नाबालिग हैं। मोनालिसा और फरमान के विवाह के बाद, उनके धर्म परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही। शादी के एक दिन बाद अब मोनालिसा ने इन सभी दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। गुरुवार को अपने नए नवेले पति संग मोनालिसा ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने सभी सवालों के खुलकर जवाब दिया।

क्या नाबालिग हैं मोनालिसा?
नाबालिग होने के दावे को मोनालिसा ने सिरे से खारिज किया। उन्होंने साफ कहा, "मैं 18 प्लस की हो चुकी हूं। मेरे नाबालिग होने की खबरें गलत हैं।" पति फरमान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी, "अगर मोनालिसा 18 साल की नहीं होती तो हमारी रजिस्टर्ड मैरिज कैसे होती। इंटरनेट पर बस फेक न्यूज चल रही है।"
मोनालिसा ने क्या इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है?
मोनालिसा और फरमान के विवाह के बाद क्या इस्लाम धर्म कबूल कर लेंगी? मोनालिसा और फरमान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है। फरमान ने धर्म परिवर्तन की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, "ऐसा कुछ भी नहीं है। सभी धर्म बराबर होते हैं। मोनालिसा अपने धर्म में रहेंगी और मैं अपने धर्म में रहूंगा। लेकिन हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।"
मोनालिसा का पति फरमान मंदिर भी जाता है
फरमान ने कहा , "मैं मंदिर में भी जाता हूं, मस्जिद में भी जाता हूं। मैं पूजा भी करता हूं, मैं सबकुछ करता हूं। मेरे लिए सब बराबर हैं क्योंकि मैं भी एक आर्टिस्ट हूं ये भी एक आर्टिस्ट हैं। हम हर धर्म का सम्मान करते हैं।"
लव-जिहाद के आरोपों पर क्या बोली मोनालिसा?
मोनालिसा और फरमान ने 'लव जिहाद' की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, "ऐसा कुछ भी नहीं है। सब धर्म बराबर हैं।" उन्होंने बताया कि मोनालिसा हिंदू धर्म का पालन करती रहेंगी, जबकि वह अपने धर्म में। गौरतलब है कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी, जिससे धर्म परिवर्तन के सभी दावे झूठे साबित हुए। युगल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से विवाह को लेकर उपजे विवादों को शांत किया। 'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा












Click it and Unblock the Notifications