जियो का मुफ्त 100 जीबी वाला ऑफर नहीं है फायदे का सौदा, जानिए क्यों
रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर के तहत अगर आप 999 रुपए या उससे अधिक से रिचार्ज करते हैं तो आपको तीन महीने के लिए 100 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त में मिलेगा।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपनी फ्री सेवाओं को अपने उन ग्राहकों के लिए तीन महीने तक के लिए बढ़ा दिया है, जो जियो समर सरप्राइज ऑफर को चुन रहे हैं। इसी बीच कुछ ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि अगर आप 999 या उससे अधिक से रिचार्ज करते हैं तो आपको 100 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त मिलेगा। आइए जानते हैं कैसे जियो समर सरप्राइज ऑफर से आप पा सकते हैं तीन महीनों के लिए 100 जीबी डेटा और इससे आपको फायदा है या नुकसान। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो दे रहा तगड़ी कमाई का मौका, हर महीने कमाएं 25-30 हजार रुपए!

क्या है ये 100 जीबी का ऑफर?
रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर के तहत अगर आप 999 रुपए या उससे अधिक से रिचार्ज करते हैं तो आपको तीन महीने के लिए 100 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त में मिलेगा। रिलायंस जियो के इस ऑफर से लोगों में यह भी गलतफहमी हो रही है कि हर महीने आपको 100 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। यह 100 जीबी इंटरनेट डेटा 15 अप्रैल को मुफ्त सेवा की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद अगले 90 दिनों के लिए दिया जाएगा। हालांकि, जियो ने 100 जीबी के इस ऑफर की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की कंपनी में नौकरी का मौका, 37 हजार रुपए तक होगी सैलरी

696 रुपए में सिर्फ 10 जीबी डेटा?
अगर आप रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर के तहत 100 जीबी का इंटरनेट डेटा लेने के लिए 999 रुपए से रिचार्ज कराते हैं तो आपको एक फायदा होगा और एक नुकसान। इसमें नुकसान ये होगा कि आपको 696 रुपए अतिरिक्त देकर सिर्फ 10 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आपको फायदा ये होगा कि रोजाना डेटा इस्तेमाल करने की जो लिमिट है, वह इस प्लान में नहीं होगी यानी आप रोजना जितना चाहें उतना इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- कैसे पाएं बंदूक, रिवॉल्वर या राइफल के लिए लाइसेंस

क्यों है इस प्लान में नुकसान?
दरअसल, कंपनी ने कहा है कि अगर कोई ग्राहक जियो प्राइम की सदस्यता लेने के बाद जियो समर सरप्राइज ऑफर के तहत 303 रुपए से रिचार्ज करता है, तो उसे मौजूदा सेवाएं अगले तीन महीने तक मुफ्त दी जाएंगी। आपको बता दें कि मौजूदा समय में रिलायंस जियो रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा दे रहा है। इस तरह आपको अगले 90 दिनों सिर्फ 303 रुपए देकर भी 90 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा, जबकि 696 रुपए अधिक यानी 999 रुपए देकर आपको 100 जीबी डेटा यानी सिर्फ 10 जीबी इंटरनेट डेटा अधिक मिलेगा। ये भी पढ़ें- चौके-छक्के पर ठुमके लगाकर चीयर लीडर्स की कितनी होती है कमाई?

किसके लिए होगा फायदे का सौदा?
यह प्लान उन ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है जिन्हें रोजाना अलग-अलग मात्रा में इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करना होता है और साथ ही यह डेटा कभी-कभी रोजाना की 1 जीबी की लिमिट को भी पार करता है। दरअसर, 999 के रिचार्ज के बाद मिलने वाले 100 जीबी डेटा में रोजाना की लिमिट खत्म हो जाएगी, इसलिए यह फायदा होगा। अगर आप रोजाना सिर्फ 1 जीबी या उससे कम इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए 303 रुपए का रिचार्ज सबसे बेहतर विकल्प है। ये भी पढ़ें- ये 4 कदम आपको मिला सकते हैं पीएम मोदी से, आजमा कर देख लें












Click it and Unblock the Notifications