'एक बिहारी सब पर भारी, अब आगे जाना है,' कोहली और सूर्यवंशी की बातचीत आई सामने, RCB ने जारी किया वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद एक बेहद यादगार पल देखने को मिला। खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और इस सीजन में रनों की बारिश करने वाले राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के बीच एक खास बातचीत हुई।

आरसीबी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कोहली इस सीजन के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे वैभव को करियर में आगे बढ़ने की सीख दे रहे हैं। वैभव ने इस टूर्नामेंट में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया है।

Vaibhav Sooryavanshi

कोहली ने सूर्यवंशी को क्या कहा?

विराट कोहली ने युवा वैभव की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उन्हें यहां से और ऊंचाई पर जाना है। कोहली ने समझाया कि इस सीजन में उन्हें जो कुछ भी हासिल हुआ है, वह सिर्फ उनकी कड़ी मेहनत और खुद पर मजबूत भरोसे की बदौलत मुमकिन हो पाया है।

इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया और खेल गलियारों में वैभव को तुरंत भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की मांग उठने लगी है। इसी बढ़ते हाइप को देखते हुए कोहली ने उन्हें एक गुरुमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अभी बाहर कौन तुम्हारे बारे में क्या और कैसे बोल रहा है, उस पर बिल्कुल ध्यान मत देना।

'एक बिहारी सब पर भारी'

मुलाकात के आखिरी हिस्से में विराट कोहली ने एकदम देसी मिजाज अपनाते हुए वैभव का हौसला बढ़ाया। उन्होंने हंसते हुए कहा, "एक बिहारी सब पे भारी, फिर खत्म गेम।" कोहली का यह मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं।

वैभव के कैसे थे आंकड़े

आपको बता दें कि इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी के कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में 48.50 के औसत और 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें इस साल की प्रतिष्ठित ऑरेंज कैप मिली है।

वैभव ने इस सीजन में कुल 72 छक्के लगाए, जो किसी भी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है। इसके साथ ही वे दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने किसी भी टी20 टूर्नामेंट के पावरप्ले ओवर्स में ही 500 से ज्यादा रन ठोक दिए हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+