Kuwait Airport Missile Attack: ईरानी अटैक के बाद बंद हुआ कुवैत एयरपोर्ट, अब तक 1 की मौत, मची चीख-पुकार

Kuwait Airport Missile Attack: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की बात होने के बावजूद दोनों पक्षों के बीच हमले जारी हैं। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन अटैक किए।

कुवैत के अनुसार, हमले में कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के T1 टर्मिनल को भारी नुकसान पहुंचा। कई लोग घायल हुए, जबकि अब एक भारतीय व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई है। हालात को देखते हुए एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्लान लागू कर दिया गया और सभी कमर्शियल फ्लाइट्स अस्थायी रूप से रद्द कर दी गईं। वहीं भारत ने इस हमले की निंदा की है।

Kuwait Airport Missile Attack

T1 टर्मिनल पर हमला, एयरपोर्ट को भारी नुकसान

कुवैत प्रशासन के मुताबिक ईरानी ड्रोन और मिसाइलों ने सीधे एयरपोर्ट के T1 टर्मिनल को निशाना बनाया। हमले के बाद टर्मिनल की कई सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं और एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और प्रभावित इलाकों को खाली कराया। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का पूरा आकलन अभी जारी है।

ये भी पढे़ं: Iran Attacks US Bases: कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का मिसाइल हमला, IRGC की ट्रंप की खुली चेतावनी

एक की मौत, कई घायल, इमरजेंसी प्लान लागू

हमले में कई लोगों के घायल होने की जानकारी पहले सामने आई थी, लेकिन अब एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि भी हो गई है। मृतक भारत का रहने वाला है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कुवैत सरकार ने एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्लान लागू कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया। सेना और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की निगरानी कर रही हैं।

भारतीय दूतावास हाई अलर्ट पर

भारत सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष में नागरिक आबादी और बुनियादी ढांचों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। बयान में हमलों को तुरंत रोकने की अपील की गई है। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय दूतावास घायलों को हर संभव सहायता दे रहा है और क्षेत्र के सभी भारतीय मिशन अलर्ट पर हैं।

सभी उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

सुरक्षा कारणों से कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित सभी उड़ानों को अगले आदेश तक रोक दिया गया। कई विमानों को दूसरे एयरपोर्ट्स की ओर डायवर्ट किया गया। अचानक हुए इस फैसले से हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट की स्थिति जांचने की सलाह दी है। कुछ एयरलाइंस ने अस्थायी रूप से अपनी सेवाएं भी रोक दी हैं।

ये भी पढे़ं: Iran Attack Kuwait Airbase: ट्रंप की डील से ठीक पहले ईरान का कुवैत में बड़ा अटैक, कई अमेरिकी सैनिक घायल

सीजफायर के बावजूद जारी है टकराव

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें चल रही हैं। हालांकि हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों का सिलसिला जारी है। बहरीन की ओर दागी गई कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया, जबकि अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई में ईरान के कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+