आज से शुरू हो गई बिग सेल, सामान इतना सस्ता कि यकीन न हो
आज से एक तगड़ी सेल शुरू हो रही है जो 18 मई तक चलेगी। इस सेल में 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यानी आपको सामान इतना सस्ता मिलेगा कि आपको अपनी आंखों पर यकीन ही न हो।
नई दिल्ली। अगर आप भी अपने या अपने घर के लिए कोई सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आ गया है। आज से एक तगड़ी सेल शुरू हो रही है जो 18 मई तक चलेगी। इस सेल में 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यानी आपको सामान इतना सस्ता मिलेगा कि आपको अपनी आंखों पर यकीन ही न हो। आइए जानते हैं कहां-कहां लगी है ये सेल और कैसे यहां से खरीद सकते हैं सस्ते सामान। ये भी पढ़ें- आयकर विभाग की नई सुविधा, बस 5 सेकेंड में आधार-पैन होगा लिंक

स्नैपडील
जहां एक ओर यह चर्चा है कि फ्लिपकार्ट स्नैपडील को खरीद सकता है, वहीं दूसरी ओर स्नैपडील ने अनबॉक्स धमाका सेल की घोषणा कर दी है। 11 मई और 12 मई को लगी इस सेल में घरेलू, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर 70 फीसदी की छूट मिल रही है। तो अगर आपको भी कोई सामान खरीदना है कि स्नैपडील से पा सकते हैं आकर्षक ऑफर। ये भी पढ़ें- आपके पास नहीं है गाड़ी का ये चौथा कागज, तो कटेगा चालान

अमेजन
11 मई से 14 मई तक अमेजन की 'ग्रेट इंडिया सेल' लगेगी, जिसमें शानदार कीमतों पर बहुत सी अच्छी डील मिलेंगी। अमेजन पर आपको एक से बढ़कर एक हजारों ब्लॉकबस्टर डील मिलेंगी। आपको बता दें कि नोटबंदी के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों की कमाई काफी कम हो गई थी, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये ई-कॉमर्स कंपनियां एक से बढ़कर एक डील्स देंगी। ये भी पढ़ें- सिर्फ खूबसूरत ही नहीं टैलेंटेड भी हैं 'निसा', ले ली पापा की जगह

फ्लिपकार्ट
फ्लिपकार्ट अपनी दसवीं वर्षगांठ पर 14 मई से 18 मई तक बिग10 नाम से एक मेगा सेल लगाएगी। फ्लिपकार्ट की सेल से ग्राहकों को 80 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल से देश भर के उन सेलर्स की कमाई तीन से चार गुना तक बढ़ेगी, जो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के जरिए अपना सामान बेचते हैं। यह भी खबर है कि हो सकता है फ्लिपकार्ट की फैशन ईटेलर कंपनी मिंत्रा भी सेल लगाएगी। ये भी पढ़ें- SBI का झटका, पैसे निकालने और नोट बदलने पर लगेगा चार्ज

क्या-क्या मिलेगा सेल में?
बताया जा रहा है कि फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन, टीवी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और एसेसरीज खरीदने पर तगडा डिस्काउंट मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अमेजन पर हर कैटेगरी में भारी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फ्लिपकार्ट पर अपने प्रोडक्ट बेचने वाली एक कंपनी के को-फाउंडर ने बताया कि यह महासेल होगी और लोगों को कंपनी के डिस्काउंट खूब पसंद आएंगे। ये भी पढ़ें- जियो की मुफ्त सेवा से इस बड़ी कंपनी को हुआ बहुत बड़ा नुकसान
{promotion-urls}
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Baby Bump Pics: गर्भवती हैं दिव्यांका त्रिपाठी, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications