Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

500 रुपए का पुराना नोट आपको बना सकता है करोड़पति, जानिए कैसे

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ईबे पर 500 के नोटों की कीमत चंद हजार रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक है। इन नोटों की यह कीमत उनकी अपनी एक खास पहचान की वजह से है।

नई दिल्ली। जहां एक ओर मोदी सरकार ने नोटबंदी करके 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद कर दिए थे, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग 500 रुपए के पुराने नोटों से करोड़पति बनने की फिराक में हैं। आइए जानते हैं कैसे 500 रुपए का नोट बना सकता है करोड़पति।

ऑनलाइन बिक रहे 500 के नोट

ऑनलाइन बिक रहे 500 के नोट

500 के जो पुराने नोट अब सिर्फ कागज का टुकड़ा भर रह गए हैं, ऑनलाइन उन नोटों की कीमत 1 करोड़ रुपए तक है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ईबे पर 500 के नोटों की कीमत चंद हजार रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक है। इन नोटों की यह कीमत उनकी अपनी एक खास पहचान की वजह से है। अगर आपके पास भी 500 का पुराना नोट है तो आप भी उसे ऑनलाइन बेचकर ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं। आइए जानते हैं इन नोटों की खासियत और कीमत। ये भी पढ़ें- इस मोबाइल पर एयरटेल का खास ऑफर, साल भर मुफ्त डेटा और कॉलिंग

1 करोड़ रुपए में 500 का नोट

1 करोड़ रुपए में 500 का नोट

ईबे पर 500 रुपए का एक ऐसा भी नोट है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। इस नोट की खासियत है उसका नंबर। इस नोट का नंबर है 9WA 190786. इसमें लकी नंबर 786, जन्म तिथि 19-07-86 और एंजेल नंबर 190 है, जिसके चलते इस नोट की कीमत इतनी अधिक रखी गई है। ये भी पढ़ें- SBI ने खुलकर बताया, किस ATM ट्राजेंक्शन के लगेंगे कितने पैसे

9,99,999 रुपए में 500 का नोट

9,99,999 रुपए में 500 का नोट

500 रुपए के नोट की कीमत भले ही बाजार में कुछ न हो, लेकिन ऑनलाइन इसकी कीमत 9,99,999 रुपए भी है। एक ऐसा ही नोट ईबे पर बिक रहा है, जिसका नंबर 777777 है। इसी खास नंबर के चलते इस 500 के नोट की कीमत इतनी अधिक है। ये भी पढ़ें- आज से शुरू हो गई बिग सेल, सामान इतना सस्ता कि यकीन न हो

5 लाख रुपए का 500 का नोट

5 लाख रुपए का 500 का नोट

यूं तो आपकी जेब में पड़ा 500 रुपए का पुराना नोट अब कोई रिक्शे वाला भी नहीं लेगा, लेकिन अगर आप उसे ईबे पर बेचें तो हो सकता है कि आपको भी मोटी रकम मिल जाए। ऐसा ही एक नोट ईबे पर 5 लाख रुपए में बिक रहा है जिसका नंबर 786786 है। इस नंबर में दो बार लकी नंबर 786 होने की वजह से इसकी कीमत इतनी अधिक रखी गई है। ये भी पढ़ें- आयकर विभाग की नई सुविधा, बस 5 सेकेंड में आधार-पैन होगा लिंक

1,00,786 रुपए का नोट

1,00,786 रुपए का नोट

इस नोट के सीरियल नंबर में अंत में 786 है और इसी के चलते इसकी कीमत इतनी अधिक है। ईबे पर इसकी कीमत भी लकी नंबर के हिसाब से रखी गई है। इस 500 के नोट की कीमत 1,00,786 रुपए है। इस नोट का नंबर है 8GB 553786. अगर आपके पास भी ऐसा कोई नोट हो तो आप भी उसे लाखों की कीमत में बेचने के लिए ईबे पर डाल सकते हैं। ये भी पढ़ें- आपके पास नहीं है गाड़ी का ये चौथा कागज, तो कटेगा चालान

नया मिसप्रिंट नोट भी बिक रहा

नया मिसप्रिंट नोट भी बिक रहा

यूं तो अगर किसी को 500 रुपए का मिसप्रिंट नोट मिल जाए तो वह घबरा जाता है, लेकिन इस समय 500 रुपए का यह नया मिसप्रिंट वाला नोट भी ऑनलाइन 1 लाख रुपए का बिक रहा है। इस नोट में 500 रुपए के दोनों जीरो सही से प्रिंट नहीं हुए हैं, इसी के चलते उसे इस वेबसाइट पर एक खास कीमत में बेचा जा रहा है। ये भी पढ़ें- सिर्फ खूबसूरत ही नहीं टैलेंटेड भी हैं 'निसा', ले ली पापा की जगह

ऐसे बेचें आप भी नोट

ऐसे बेचें आप भी नोट

अगर आपके पास भी कोई 500 या कोई अन्य ऐसा नोट है, जिसका सीरियल नंबर कुछ खास है, आप उसे ऑनलाइन बेचने के लिए डाल सकते हैं। अगर आपके नोट में लकी नंबर 786, किसी बड़ी शख्सियत की जन्म तिथि या फिर कोई और खास बात है, तो आप भी अपने नोट को ऑनलाइन बेच सकते हैं। ये भी पढ़ें- जियो की मुफ्त सेवा से इस बड़ी कंपनी को हुआ बहुत बड़ा नुकसान

{promotion-urls}

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+