इस मोबाइल पर एयरटेल दे रहा धांसू ऑफर, साल भर मुफ्त डेटा और कॉलिंग
एयरटेल ने मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के साथ मिलकर यह ऑफर पेश किया है, जिसके तहत आपको एक साल तक रोजाना 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मिलेगा।
नई दिल्ली। एयरटेल की तरफ से एक ऐसा ऑफर शुरू किया गया है, जिसके तहत आपको एक-दो महीने नहीं, बल्कि पूरे साल मुफ्त में इंटरनेट डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉल की सुविधा भी मिलेगी। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में। ये भी पढ़ें- SBI ने खुलकर बताया, किस ATM ट्राजेंक्शन के लगेंगे कितने पैसे

माइक्रोमैक्स के मोबाइल के साथ है ऑफर
एयरटेल ने मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के साथ मिलकर यह ऑफर पेश किया है, जिसके तहत आपको एक साल तक रोजाना 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मिलेगा। 1 जीबी के बाद स्पीड कम हो जाएगी। साल भर तक अनलिमिटेड डेटा के अलावा आपको एयरटेल की तरफ से अनलिमिटेड कॉलिंग का भी तोहफा दिया जा रहा है। हालांकि, मुफ्त कॉलिंग सिर्फ एयरटेल से एयरटेल पर ही होगी। ये भी पढ़ें- आज से शुरू हो गई बिग सेल, सामान इतना सस्ता कि यकीन न हो

कौन से मोबाइल पर मिलेगा ये ऑफर?
गुरुवार को माइक्रोमैक्स ने कैनवास 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अगर आप यह मोबाइल खरीदते हैं और एयरटेल का कनेक्शन लेते हैं तो आपको 1 साल तक मुफ्त में डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। जहां एक ओर आप एयरटेल से एयरटेल पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे वहीं दूसरी ओर, अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए रोजाना आपको 400 मिनट मिलेंगे और सप्ताह में 1500 मिनट मिलेंगे। ये भी पढ़ें- आयकर विभाग की नई सुविधा, बस 5 सेकेंड में आधार-पैन होगा लिंक

कितने रुपए होंगे खर्च?
माइक्रोमैक्स का कैनवास 2 स्मार्टफोन 11,999 रुपए का है, जो VoLTE स्मार्टफोन है। माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने कहा है कि जब रिलायंस जियो ने 3 महीने का फ्री ऑफर लॉन्च किया था तो उनके स्टोर्स के बाहर लंबी लाइनें लग गई थीं। हम नहीं जानते एक साल के इस ऑफर को लेकर लोग कैसी प्रतिक्रिया देंगे। ये भी पढ़ें- आपके पास नहीं है गाड़ी का ये चौथा कागज, तो कटेगा चालान
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications