KORBA: जूते के अंदर था कोबरा, खुद को कुर्बान करके बिल्ली ने बचाई मालिक की जान

इन दिनों छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कई हिस्सों से लगातार जहरीले सांपो के निकलने की घटनाये सामने आ रही हैं। सांप घरों ,दुकानों ,दफ्तरों और स्कूलों में सांप निकल रहे हैं, जिससे लोगों में भय है। KORBA: जूते के अंदर था कोबर

कोरबा, 24 अगस्त। कहते हैं कि अगर किस्मत अच्छी हो,तो आदमी मौत को भी चमका दे सकता है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी कुछ ऐसा ही घटा ,जहां फन फैलाकर बैठा कोबरा जान नहीं ले सका। दरअसल कोरबा के एक घर में जूते के रैक में जहरीला कोबरा सांप छुपा बैठा था, अगर घर वाले बिना देखे जूते निकालने अपने पैर डालते, तो शायद अपनी जिंदगी खो बैठते। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया,हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में एक जान चली गई।

जूते में बैठा था कोबरा,पहन लेते तो हो जाती मौत

जूते में बैठा था कोबरा,पहन लेते तो हो जाती मौत

इन दिनों छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कई हिस्सों से लगातार जहरीले सांपो के निकलने की घटनाये सामने आ रही हैं। सांप घरों ,दुकानों ,दफ्तरों और स्कूलों में सांप निकल रहे हैं, जिससे लोगों में भय है। जिले के रामपुर इलाके में रहने वाले राजेश बरवे का परिवार उस समय दहशत में आ गया,जब उनके घर में जहरीले सांप पाया गया।

घटना मंगलवार की है,जब दिन के समय परिवार के लोगो को ज़ोर-ज़ोर से सांप के फुफकारने की आवाज सुनाई दी।आवाज़ की दिशा में जाने पर पता चला कि वह जूते चप्पल के लिए बनाये गए रैक से आ रही है।

बिल्ली ने किया अलर्ट

बिल्ली ने किया अलर्ट

परिवार के लोग रैक से जूते निकालकर उन्हें पहनने वाले थे,उससे पहले ही वहां खड़ी पालतू बिल्ली ने परिवार के लोगों का ध्यान खींचा । रैक के पास से आ रही आवाज़ को सुनकर रैक के पास खड़ी पालतू बिल्ली मानो परिवार के लोगों को पास आने से रोक रही थी। बिल्ली की गतिविधियों को नोटिस करने के बाद परिवार वाले समझ गए कि रैक में सांप घुसा है।

बड़े ज़ोर से फुफकार रहा था कोबरा,पकड़ना हुआ मुश्किल

बड़े ज़ोर से फुफकार रहा था कोबरा,पकड़ना हुआ मुश्किल

मकान मालिक राजेश बरवे ने बताया कि कोबरा सांप के होने का पता चलते ही उनकी पत्नी अनीता बरवे ने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया,जिसके बाद स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ तत्काल पहुँच गये। बचाव टीम ने जूते-चप्पलों की रैक में कोबरा को फुफकारते देखा, जो बेहद गुस्से में था और बार-बार हमला करने की कोशिश कर रहा था। बहुत ही मुश्किल से कोबरा को पकड़ने में सफलता पाई गई।


स्नेक कैचर जितेन्द्र सारथी ने कहा कि सांप पकड़ने के काम केवल एक सेकेंड की गलती से मौत हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे काम में बेहद खतरा है, लेकिन किसी को तो आगे आना ही होगा,क्योंकि मानव जीवन के साथ ही बेजुबान जीवों की जिंदगी भी कीमती है।

कई बार बचाई बिल्ली ने जान, लेकिन खुद नहीं बच सकी

कई बार बचाई बिल्ली ने जान, लेकिन खुद नहीं बच सकी

राजेश बरवे के वाइफ ने बताया कि उनके घर में कई दफा कोबरा, डोडिया, धामन सांप घुस चुके हैं, लेकिन हमेशा पालतू बिल्ली के कारण से उनकी जान बच जाती है। उन्होंने बताया कि सांप की मौजूदगी का एहसास होते ही जितेन्द्र सारथी तुरंत उनके घर आ जाते हैं, जिसकी वजह से आज तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, इसलिए वह सारथी के अलावा अपनी पालतू बिल्ली के हमेशा शुक्रगुजार रहे हैं ।

लेकिन दुख की बात है कि कई बार अपने मालिकों क जान बचाने वाली पालतू बिल्ली इस बार नहीं बच सकी। बिल्ली ने कोबरा से घरवालों अलर्ट तो कर दिया,लेकिन खुद उसका शिकार हो गई। बिल्ली की जहरीले कोबरा के काटने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें पुलिस ने लिया सांप को हिरासत में, तब जाकर परिवार को मिला आराम

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: दीपावली से पहले ही पटाखे जला रहे ग्रामीण, खुशी नहीं मजबूरी, जानिए वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+