Lionel Messi Record: मेसी ने वर्ल्ड कप में लगाई पहली हैट्रिक, अल्जीरिया के खिलाफ 3 गोल दागकर रचा इतिहास

Lionel Messi Hat-Trick Record: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में बुधवार को फुटबॉल इतिहास का एक बड़ा कारनामा देखने को मिला। अर्जेंटीना के महान कप्तान और 8 बार के बैलन डी'ओर (Ballon d'Or) विजेता लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में एक जादुई प्रदर्शन करते हुए अपने विश्व कप करियर की पहली हैट्रिक जड़ दी। 39 साल की उम्र में लगाई गई यह हैट्रिक इस टूर्नामेंट की भी पहली हैट्रिक है।

मिक्रोस्लाव क्लोस के महा-रिकॉर्ड की बराबरी (Lionel Messi Hat-Trick Record)

अल्जीरिया के खिलाफ इन तीन शानदार गोलों की बदौलत लियोनेल मेसी ने विश्व कप इतिहास के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स में से एक पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। इस हैट्रिक के साथ ही विश्व कप में मेसी के कुल गोलों की संख्या 16 हो गई है। उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिक्रोस्लाव क्लोस के ऑल-टाइम रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Lionel Messi 1

इतिहास रचने से एक कदम दूर मेसी

मेसी अब फीफा विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनने से महज एक गोल दूर हैं। अगला गोल दागते ही वे क्लोस को पछाड़कर अकेले शीर्ष पर काबिज हो जाएंगे। मेसी अब फीफा विश्व कप के इतिहास में हैट्रिक लगाने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। 39 साल की उम्र में उनकी फुर्ती और गोल करने की फिनिशिंग ने अल्जीरियाई डिफेंस को पूरी तरह लाचार कर दिया।

Who Is Vozinha: 40 साल के गोलकीपर ने किया गजब का करिश्मा, 1 रात में 50 हजार से 3 मिलियन हुई फॉलोअर्स की संख्या
Who Is Vozinha: 40 साल के गोलकीपर ने किया गजब का करिश्मा, 1 रात में 50 हजार से 3 मिलियन हुई फॉलोअर्स की संख्या

6 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल

इस मैच के साथ ही मेसी के नाम एक और अनोखा रिकॉर्ड जुड़ गया है। वे दुनिया के ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने दो दशकों में फैले अपने करियर के दौरान 6 अलग-अलग विश्व कप एडिशन में गोल दागे हैं। मेसी ने 2006 में सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ वर्ल्ड कप डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने हर टूर्नामेंट के कम से कम एक मैच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। फुटबॉल इतिहास में दो दशकों तक लगातार छह विश्व कप संस्करणों के मैचों में मैदान पर उतरने वाले वे दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।

FIFA World Cup के बीच स्टार फुटबॉलर राफा मीर को मिली 8.5 साल की सजा, आखिर किस जुर्म में कोर्ट ने भेजा जेल?
FIFA World Cup के बीच स्टार फुटबॉलर राफा मीर को मिली 8.5 साल की सजा, आखिर किस जुर्म में कोर्ट ने भेजा जेल?

France vs Senegal: भारत में कितने बजे शुरू होगा फ्रांस-सेनेगल मैच? LIVE देखने का ये है तरीका
France vs Senegal: भारत में कितने बजे शुरू होगा फ्रांस-सेनेगल मैच? LIVE देखने का ये है तरीका
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+