Sanchita Ugale को किसी ने परेशान कर रखा था? मोबाइल बताएगा मौत की असली कहानी, पापा ने खोली सारी परतें

Sanchita Ugale Death Mystery: टीवी इंडस्ट्री की उभरती एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत ने पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। एक्ट्रेस की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद कई सवाल लगातार उठ रहे हैं। शुरुआती जांच में कहा जा रहा था कि संचिता ने खुद अपनी जान ले ली है लेकिन आखिर वह कौन सी वजह थी जिसने इतनी कम उम्र में एक सफल होती कलाकार को ये कदम उठाने पर मजबूर किया, इसका जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है।

संचिता उगले की मौत बनी रहस्य, मोबाइल फोन से पता चलेगा सच
अब इस पूरे मामले में पुलिस की नजर संचिता उगले के मोबाइल फोन और डिजिटल गतिविधियों पर टिकी हुई है। जांच अधिकारियों को उम्मीद है कि फोन में मौजूद जानकारी इस केस की सबसे अहम कड़ी साबित हो सकती है। मोबाइल से ही इस मामले की कई परतें खुल सकती हैं।

Sanchita Ugale Death

मोबाइल डेटा से तलाशे जा रहे जवाब

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने संचिता उगले का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर उसकी गहन जांच शुरू कर दी है। कॉल हिस्ट्री, मैसेजेस,सोशल मीडिया चैट, इंस्टाग्राम एक्टिविटी और हालिया संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसियां ये जानने की कोशिश कर रही हैं कि मौत से पहले संचिता किन लोगों के संपर्क में थीं और क्या उनकी निजी या प्रोफेशनल लाइफ में ऐसा कुछ चल रहा था, जिसने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया हो। डिजिटल ट्रेल से मिले सुराग अब जांच की दिशा तय कर सकते हैं।

'सोओगी नहीं तो रिप्लेस हो जाओगी', Sanchita Ugale की मौत में नया मोड़, एक्ट्रेस आंचल खुराना के सच ने उड़ाए होश
'सोओगी नहीं तो रिप्लेस हो जाओगी', Sanchita Ugale की मौत में नया मोड़, एक्ट्रेस आंचल खुराना के सच ने उड़ाए होश

6 महीने से चल रहा था डिप्रेशन का इलाज

-जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि संचिता पिछले करीब 6 महीनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रही थीं। पुलिस को उनके इलाज और डॉक्टरों से हुई बातचीत से जुड़े कुछ डिजिटल रिकॉर्ड भी मिले हैं। हालांकि जांचकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है कि आखिर वह कौन सी वजह थी जिसके चलते एक्ट्रेस लंबे समय से मानसिक तनाव का सामना कर रही थीं।

-सवाल उठ रहे हैं कि क्या इसके पीछे संचिता के निजी जीवन की परेशानियां थीं, करियर का दबाव था या कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस इसी एंगल पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है।

सोशल मीडिया पर दिख रही थीं सामान्य

-इस मामले को और भी पेचीदा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि मौत से कुछ समय पहले तक संचिता उगले सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। उनके आखिरी पोस्ट और वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस ने हैरानी जताई है।

-वीडियो और पोस्ट में वह नॉर्मल और खुश दिखाई दे रही थीं। ऐसे में अचानक सामने आई मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर लगातार ये सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर पर्दे के पीछे ऐसा क्या चल रहा था, जो किसी को नजर नहीं आया।

परिवार और करीबी लोगों के बयानों ने बढ़ाए सवाल

संचिता उगले की मौत के बाद परिवार और दोस्तों की ओर से भी कई अहम बातें सामने आई हैं। कुछ करीबी लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थीं और कई बातों को लेकर तनाव में रहती थीं। वहीं कुछ दोस्तों ने भी कथित तौर पर उन पर पड़ रहे दबाव और तनाव का जिक्र किया है। हालांकि इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी बयानों की जांच कर रही है।

पिता का छलका दर्द, बोले- अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी

-संचिता उगले के पिता मच्छिन्द्र उगले ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी अक्सर परेशान रहती थी लेकिन उसने कभी खुलकर अपनी परेशानी की वजह नहीं बताई। उन्होंने कहा कि कई बार वह सामान्य और खुश दिखाई देती थी लेकिन अचानक गहरे तनाव में चली जाती थी। परिवार को ये अंदाजा नहीं था कि उसकी मानसिक स्थिति इतनी गंभीर हो सकती है कि वह ऐसा बड़ा कदम उठा लेगी।

-संचिता के पिता के अनुसार परिवार हमेशा उसके साथ रहने की कोशिश करता था और उसे अकेला नहीं छोड़ता था लेकिन घटना वाले दिन कुछ समय के लिए वह घर में अकेली थी और इसी दौरान ये दुखद घटना हो गई।

क्या संचिता पर किसी तरह का दबाव था?

संचिता के पिता ने ये भी संकेत दिया कि उनकी बेटी किसी न किसी प्रकार के दबाव का सामना कर रही थी। उनके मुताबिक कुछ लोग आर्थिक या अन्य कारणों से उस पर दबाव बना रहे थे। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और न ही किसी व्यक्ति पर सीधा आरोप लगाया। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस इन बयानों को भी गंभीरता से लेकर जांच में शामिल कर रही है।

जांच का सबसे बड़ा सवाल अब भी बरकरार

पुलिस के सामने इस वक्त सबसे जरूरी सवाल यही है कि आखिर संचिता उगले के मानसिक तनाव की असली वजह क्या थी। जांच एजेंसियां मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड, करीबी लोगों के बयान और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि सभी तथ्यों को जोड़ने के बाद ही इस मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी। तब तक यह मामला कई तरह के सवालों और रहस्यों के साथ जांच के दायरे में बना हुआ है।

एक होनहार कलाकार का अधूरा सफर

'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया', 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' और फिल्म 'छावा' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी संचिता उगले ने बेहद कम उम्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका अचानक चला जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे ये पता चल सके कि आखिर उस उभरते हुए सितारे की जिंदगी में ऐसा क्या चल रहा था, जो दुनिया की नजरों से छिपा रह गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+