Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जानें बिहार और पंजाब से किसे मिला टिकट?

Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के करीब आते ही कांग्रेस ने सोमवार को बिहार और पंजाब से 7 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। बिहार में कांग्रेस ने पश्चिम चंपारण से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर से सन्नी हजारी और सासाराम से मनोज कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, पंजाब के होशियारपुर से पार्टी ने यामिनी गोमर और फरीदकोट से अमरजीत कौर साहोके को उम्मीदवार बनाया है। यह लिस्ट कांग्रेस द्वारा रविवार को आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए 11 लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करने के एक दिन बाद आई है।

Lok Sabha Election

बिहार उम्मीदवार

  • पश्चिम चंपारण: मदन मोहन तिवारी
  • मुजफ्फरपुर: अजय निषाद
  • महराजगंज: आकाश प्रसाद सिंह
  • समस्तीपुर (एससी): सन्नी हजारी
  • सासाराम (एससी): मनोज कुमार

पंजाब उम्मीदवार

  • होशियारपुर (एससी): सुश्री यामिनी गोमर
  • फरीदकोट (एससी): अमरजीत कौर साहोके

पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस
मालूम हो कि कांग्रेस पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, बिहार में वह 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार है। यहां आरजेडी और वाम दलों के साथ महागठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस ने 19 अप्रैल से शुरू हुए 7 चरण के संसदीय चुनावों के लिए अब तक 285 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+