Mumbai Local Train: 17 से 25 जून तक CSMT-कुर्ला के बीच रहेगा मेगा ब्लॉक, चेक करें टाइम

Mumbai Local Trin: मुंबई में देर रात लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 17 जून से 25 जून 2026 तक हर रात कुछ घंटों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और कुर्ला के बीच लोकल ट्रेन सर्विस बंद रहेंगी। यह ब्लॉक माटुंगा और कुर्ला के बीच 5वीं और 6वीं रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के तहत लिया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, इसलिए यह काम केवल देर रात के समय किया जाएगा।

रात के समय दो से चार घंटे तक सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। यात्रियों को अधिक परेशानी न हो, इसके लिए इस बुनियादी काम को दिन की व्यस्तता खत्म होने के बाद देर रात निर्धारित किया गया है।

Mumbai Local Trin

यह रखरखाव मुंबई रेल नेटवर्क के सबसे व्यस्त हिस्से पर चल रही पांचवीं और छठी रेल लाइन के विस्तार से जुड़ा है। ब्लॉक के दौरान सियोन रोड ओवर ब्रिज (सायन आरओबी) के कल्याण छोर पर विशाल गर्डर स्थापित किए जाएंगे, जो आगामी ट्रैफिक सुगमता के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी पड़ाव है।

कब-कब रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक?

सेंट्रल रेलवे के अनुसार अलग-अलग दिनों में ब्लॉक का समय अलग रहेगा।

  • 17-18 जून: रात 1:10 बजे से 3:10 बजे तक
  • 18-19 जून: रात 12:45 बजे से 3:45 बजे तक
  • 19-20 जून और 20-21 जून: रात 1:10 बजे से 2:40 बजे तक
  • 21-22 जून से 24-25 जून तक: रात 1:10 बजे से 3:10 बजे तक

यह ब्लॉक माटुंगा से कुर्ला के बीच सभी रेलवे लाइनों पर लागू रहेगा।

कौन- कौन सी लोकल ट्रेन रहेगी रद्द?

CSMT-ठाणे लोकल

इस तकनीकी काम की वजह से रात में चलने वाली कुछ नियमित लोकल ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे के लिए प्रस्थान करने वाली रात 12:24 बजे की लोकल ट्रेन 17-18 जून और फिर 19-20 जून से ब्लॉक समाप्त होने तक बंद रहेगी।

ठाणे-CSMT लोकल

इसी तरह, ठाणे से सीएसएमटी के लिए तड़के 04:04 बजे चलने वाली लोकल सेवा भी 17-18 जून और 19 जून से लेकर 25 जून तक नहीं चलेगी। यात्रियों की सुविधा को आंशिक रूप से बनाए रखने के लिए रेलवे ने कुछ उपनगरीय सेवाओं के शॉर्ट-टर्मिनेशन और रूट विस्तार की भी घोषणा की है।

विशेष रूप से 18-19 जून को बदलापुर से परैल व सीएसएमटी की तरफ जाने वाली तथा खोपोली से आने वाली लोकल ट्रेनें कुर्ला तक ही संचालित होंगी। इसके एवज में यात्रियों के आवागमन को सहायता प्रदान करने के लिए ठाणे से चलने वाली कुर्ला लोकल को आगे बढ़ाकर सीधे सीएसएमटी स्टेशन तक चलाया जाएगा।

18-19 जून को रहेगा विशेष बदलाव

18-19 जून की रात कुछ अतिरिक्त बदलाव भी किए जाएंगे।

  • बदलापुर-परेल लोकल को कुर्ला तक ही चलाया जाएगा।
  • खोपोली-परेल लोकल को भी कुर्ला पर ही समाप्त किया जाएगा।
  • बदलापुर-CSMT लोकल को कुर्ला तक शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा।
  • ठाणे-कुर्ला लोकल को आगे बढ़ाकर CSMT तक चलाया जाएगा।

क्या मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित होंगी?

राहत की बात यह है कि एक्सप्रेस ट्रेनें काफी हद तक इससे अलग रखी गई हैं। सेंट्रल रेलवे ने स्पष्ट किया है कि लगभग समस्त मेल तथा एक्सप्रेस गाड़ियां अपनी समय सारिणी के अनुसार बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी। इस अवधि में केवल एक एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित होने जा रही है। भुवनेश्वर न्यू जंक्शन से प्रस्थान कर सीएसएमटी पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 11020 कोणार्क एक्सप्रेस को 18-19 जून की रात कुर्ला स्टेशन पर लगभग 17 मिनट के लिए रोका जाएगा। इस दौरान रेल सेवा रात 03:28 से 03:45 बजे तक खड़ी रहेगी।

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन तारीखों में देर रात यात्रा करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें और अपने सफर की योजना उसी अनुसार बनाएं। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की भी अपील की है ताकि महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना का काम समय पर पूरा किया जा सके। अदाणी एयरपोर्ट्स की बड़ी कामयाबी: दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में शामिल हुए भारत के ये दो हवाई अड्डे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+