LPG Advisory: 'सिलेंडर को बेचा या ट्रांसफर किया तो लिया जाएगा लीगल एक्शन', गाइडलाइंस जारी, रेट भी चेक करें

LPG Advisory: भारत में रसोई गैस (एलपीजी) उपभोक्ताओं के लिए सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने नई और बेहद सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। गैस बुकिंग और इसके घरेलू इस्तेमाल को लेकर जारी किए गए ये नए निर्देश हर उपभोक्ता के लिए जानने जरूरी हैं, क्योंकि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

वैश्विक तेल बाजार की अनिश्चितताओं और घरेलू मांग को संतुलित करने के लिए तेल कंपनियों (OMCs) और गैस एजेंसियों ने संयुक्त तौर पर एक विशेष निर्देश दिया है, जिसके मुताबिक उपभोक्ताओं को वितरित किए जाने वाले एलपीजी सिलेंडर असल में तेल कंपनियों की ही स्वामित्व वाली संपत्तियां हैं।

LPG Advisory

जिन्हें बेचना, ट्रांसफर करना या गैर-मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की लिस्टिंग कराना कानूनी अपराध है , जो ऐसा करेगा उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। गाइडलाइंस के मुताबिक गैस सिलेंडर जिसके नाम पर होगा उसी के पास होना चाहिए इसे किसी और को देना गैर कानूनी माना जाएगा।

17 जून को एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं

अगर रेट की बात करें तो फिलहाल फिलहाल घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फिलहाल आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। 17 जून को रेट बढ़ने के बाद दिल्ली में अब कुकिंग सिलेंडर 942 रुपये का मिल रहा है तो वहीं कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3113.50 रुपये है जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर का रेट 344 रुपए का है।

चलिए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर किस भाव में मिल रहा है?

घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली ₹942
  • कोलकाता ₹968
  • मुंबई ₹941.5
  • चेन्नई ₹957.5
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹939.50
  • बैंगलोर ₹944.50
  • भुवनेश्वर ₹967.00
  • चंडीगढ़ ₹951.50
  • हैदराबाद ₹994.00
  • जयपुर ₹945.50
  • लखनऊ ₹979.50
  • पटना ₹1040

कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?

  • दिल्ली 3,113.50
  • मुंबई 3,067.50
  • कोलकाता 3,255.50
  • चेन्नई 3,283.00
  • लखनऊ 3,198.00
  • हैदराबाद 3,367.00
  • लखनऊ 3,236.00
  • पटना 3,400.00
  • जयपुर 3,141.00
  • गुड़गांव 3,130.00

सरकार ने कहा है कि पूरे देश में पेट्रोल, डीज़ल, LPG और PNG की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। आज नई दिल्ली में पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि 'किसी भी LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर सप्लाई खत्म होने की कोई खबर नहीं है। सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और वहाँ पेट्रोल और डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता है, कहीं भी इनकी कमी की कोई खबर नहीं है।'

5 किलो वाले सिलेंडरों पर आया सरकार का बड़ा अपडेट

सुजाता शर्मा ने कहा कि 'LPG सिलेंडरों की डिलीवरी भी सुचारू रूप से चल रही है और ऑनलाइन LPG बुकिंग लगभग 96% तक बढ़ गई है, कुल कमर्शियल LPG आवंटन को संकट-पूर्व स्तर के लगभग 70% तक बढ़ा दिया गया है। 5 किलो वाले सिलेंडरों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इनकी बिक्री को दोगुना करने का नया आदेश जारी किया है। फरवरी में, 5 किलो वाले सिलेंडरों की औसत दैनिक बिक्री लगभग 77,000 सिलेंडर थी, जो अब बढ़कर लगभग एक लाख सिलेंडर प्रतिदिन हो गई है। 23 मार्च से अब तक लगभग 7,80,000 5-किलो वाले 'फ्री ट्रेड' LPG सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।'

यह पढ़ें:LPG UPDATE: 'PNG वालों को नहीं मिलेगा सिलेंडर', रद्द होंगे कनेक्शन, आपके शहर में कहां पहुंचा एलपीजी का दाम?
यह पढ़ें:LPG UPDATE: 'PNG वालों को नहीं मिलेगा सिलेंडर', रद्द होंगे कनेक्शन, आपके शहर में कहां पहुंचा एलपीजी का दाम?
यह पढ़ें: LPG Price: घरेलू सिलेंडर के बाद क्या बढ़े 5 किलो वाले छोटू गैस का दाम?
यह पढ़ें: LPG Price: घरेलू सिलेंडर के बाद क्या बढ़े 5 किलो वाले छोटू गैस का दाम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+