Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई खुशखबरी, मोइन-उल-हक स्टेडियम में बनेगा वर्ल्ड क्लास क्रिकेट कॉम्प्लेक्स

बिहार के क्रिकेट प्रेमियों एक लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पटना के ऐतिहासिक मोइन-उल-हक स्टेडियम के अच्छे दिन आने वाले हैं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अब कमर कस ली है। स्टेडियम को मॉडर्न स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा, इसमें हर तरह की सुविधाएँ होंगी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम का लम्बी अवधि के लिए सरकार से अधिग्रहण किया है। इस स्टेडियम में 9 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं लेकिन अब स्थिति खराब है। इसे ठीक कर फिर से क्रिकेट कॉम्प्लेस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें दो मैदान होंगे, इसमें मुख्य स्टेडियम के अलावा बीसीसीआई और अन्य मैचों के लिए भी एक मैदान होगा।

moin ul haq stadium

क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में क्लब हाउस, कॉर्पोरेट बॉक्स और हॉस्पिटैलिटी लाउंज होगा। मुख्य स्टेडियम में बीसीसीआई अध्यक्ष/सेक्रेटरी बॉक्स, मेम्बर्स गैलरी, जनरल गैलरी और 40-50 हजार दर्शकों के बैठने के लिए स्टैंड्स होंगे। इसके अलावा कैंटीन और फाइव स्टार सुविधाओं वाले 50 से 60 कमरे भी होंगे।

बीसीए के अध्यक्ष राकेश तिवारी का कहना है कि कॉम्प्लेक्स के निर्माण और गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होगी। शर्तों का पालन भी अच्छी तरह से किया जाएगा। सभी चीजों का बराबर ध्यान रखा जाएगा।

तिवारी ने कहा "आर्किटेक्ट्स, इंजीनियरों, कंस्ट्रकशन ठेकेदारों, गुणवत्ता नियंत्रण सलाहकारों की नियुक्ति के लिए ख़ास ध्यान रखा जाएगा। कॉम्प्लेक्स के निर्माण और रखरखाव के दौरान आम लोगों की सुविधा के लिए एमओयू की सभी पात्रता शर्तों का हर समय उच्चतम मानकों के साथ पालन किया जाएगा।"

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने यह भी कहा" नये क्रिकेट कॉम्प्लेक्स से बिहार की क्रिकेट बिरादरी और आम जनता को भी लाभ होगा और वे अपने यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखने से वंचित नहीं रहेंगे।"

गौरतलब है कि हाल ही में समाप्त हुए रणजी सीजन में बिहा को मैच मिला था। यह पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में ही था लेकिन लोगों ने इस स्टेडियम को ठीक कराने की मांग जोर-शोर से उठाई थी। अब चीजें ठीक होने की तरफ बढ़ रही है। लोकसभा चुनावों के बाद निर्माण से सम्बंधित एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+