Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 17 जून 2026 को देश के 21 राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है और इस दौरान हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि 'इस मौसमी बदलाव का मुख्य कारण पंजाब से लेकर बिहार तक फैली एक कम दबाव की रेखा (ट्रफ लाइन) है। इसके साथ ही, हरियाणा और उसके आसपास के आसमान में एक ऊपरी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी सक्रिय हो गया है, जिसके कारण कई प्रांतों में रेन अलर्ट किया गया है।'

Aaj Ka Mausam

आज जिन राज्यों में रेन अलर्ट है उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, केरल, तमिलनाडु, त्रिपुरा और मेघालय शामिल हैं।

कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?

दिल्ली में बारिश का अलर्ट है, इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है,वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और आगरा सहित कई जिलों में करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का येलो अलर्ट है। यूपी की राजधानी लखनऊ में इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार के पटना, गया, चंपारण और मुजफ्फरपुर सहित कुल बीस जिलों में 17 जून से 19 जून तक भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना है। बिहार में इस अवधि में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की प्रबल आशंका है।

पश्चिम बंगाल में में येलो अलर्ट

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तटीय और महानगरीय क्षेत्रों के तापमान में कमी आएगी।

उत्तराखंड- हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम

उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और कुल्लू में भारी बारिश का अनुमान है। इस पहाड़ी राज्य में भीषण आंधी के कारण मनाली का न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

कश्मीर में भी होगी बरसात

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, पुंछ और उधमपुर में 17 जून से तीन दिनों तक भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। अत्यधिक बारिश के चलते कई ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में संपर्क मार्ग बाधित हो सकते हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। घाटी में आने वाले दिनों में ठंडी हवाएं चलने से पारे में बड़ी गिरावट होगी।

यह पढ़ें:Maharashtra Weather: तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट, मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?
यह पढ़ें:Maharashtra Weather: तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट, मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?
यह पढ़ें: Bengaluru Weather: मूसलाधार बारिश के बाद पानी-पानी हुआ बेंगलुरु, आज कैसा रहेगा मौसम?
यह पढ़ें: Bengaluru Weather: मूसलाधार बारिश के बाद पानी-पानी हुआ बेंगलुरु, आज कैसा रहेगा मौसम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+