Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Railway Fare Hike Alert: बिहार वालों की जेब पर रेलवे का प्रहार, अब पटना से दिल्ली-मुंबई का कितना बढ़ा किराया

Railway Fare Hike 2025: भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को लेकर एक अहम फैसला लिया है, जिसका असर देशभर में महसूस किया जाएगा। रेलवे ने 215 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने वाली यात्राओं पर किराया बढ़ाने का ऐलान किया है। इस फैसले का सीधा प्रभाव बिहार से दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर जैसे महानगरों की ओर सफर करने वाले लाखों यात्रियों पर पड़ेगा।

नई व्यवस्था के तहत स्लीपर और 3AC श्रेणी में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। यह संशोधित किराया 26 दिसंबर से लागू होगा, जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान थोड़ा अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ेगा।

Railway Fare Hike 2025

Bihar Train Ticket Price: स्लीपर क्लास के लिए कितना बढ़ा किराया

रेलवे ने 215 किमी से अधिक की यात्रा पर 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। नए किराए 26 दिसंबर 2025 से लागू होंगे।

  • पटना से दिल्ली (1000 किमी): अब आपको टिकट बुक करते समय लगभग ₹20 अतिरिक्त देने होंगे।
  • पटना से मुंबई (1700 किमी): यात्रा के लिए आपकी जेब ₹34 ज्यादा ढीली होगी।
  • पटना से बैंगलोर (2150 किमी): इस लंबे रूट पर किराए में करीब ₹43 की वृद्धि होगी।
  • पटना से कोलकाता (533 किमी): कम दूरी होने के कारण यहां केवल ₹11 के आसपास किराया बढ़ेगा।

अन्य शहर: दरभंगा, कटिहार और मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद या हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को भी ₹30 से ₹45 तक अतिरिक्त चुकाने होंगे।

ये भी पढे़ं: Oneindia ने लॉन्च किया 'Viksit Bharat’, भारत की विकास योजनाओं को आसान भाषा में समझाने वाली नई सीरीज

3AC Ticket Price: मध्यम वर्ग के सफर पर असर

जो यात्री बेहतर सुविधा के लिए 3AC क्लास का चुनाव करते हैं, उन्हें भी स्लीपर के बराबर यानी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की अतिरिक्त राशि चुकानी होगी। पटना से कोलकाता (533 किमी) की यात्रा अब करीब ₹11 महंगी हो जाएगी, जबकि हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए यह वृद्धि ₹30 से ₹45 के बीच रहेगी। इलाज और व्यापार के सिलसिले में अक्सर महानगरों का चक्कर लगाने वाले यात्रियों के लिए अब यात्रा खर्च का हिसाब थोड़ा बदल जाएगा।

ये भी पढ़ें: Narendra Modi PM Prediction: क्या साल 2026 में मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे? सामने आया बड़ा राज

26 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम

यह बदलाव इसी महीने की 26 तारीख से देशभर में लागू होने जा रहा है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह कदम व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और संचालन खर्च को संतुलित करने के लिए उठाया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे 26 दिसंबर के बाद अपनी यात्रा की योजना बनाते समय नए किराया चार्ट को जरूर देख लें। जो लोग पहले ही अपनी टिकट बुक करा चुके हैं, उन पर इस बढ़े हुए किराए का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+