Oneindia ने लॉन्च किया ‘Viksit Bharat’, भारत की विकास योजनाओं को आसान भाषा में समझाने वाली नई सीरीज
Viksit Bharat: भारत में करोड़ों लोग सरकारी योजनाओं के बारे में सुनते तो हैं, लेकिन यह समझ नहीं पाते कि इन योजनाओं का उनके जीवन में असल फायदा क्या है। अक्सर जानकारी बिखरी होती है, भाषा कठिन होती है और योजनाओं को लेकर कई तरह की गलतफहमियां भी बनी रहती हैं। ऐसे समय में Oneindia ने एक अनोखी पहल की है, जिसका नाम है 'Viksit Bharat' जो सरकारी योजनाओं की जटिल दुनिया को बेहद आसान और दिलचस्प कहानी के रूप में आम लोगों तक लेकर जाएगी।
इस सीरीज में एक जिज्ञासु भतीजा जिसका नाम विकसित है और एक अनुभवी चाचा जिसका नाम भारत है, के बीच होने वाला सवाल-जवाब योजनाओं का 'क्या' और 'कैसे' समझाता है। साथ ही साथ उनके पीछे छिपे 'क्यों' को भी उजागर करता है। यानी ये योजनाएं लोगों की जिंदगी और देश के भविष्य में किस तरह गुणात्मक परिवर्त्तन लाती हैं, "विकसित भारत" इनिसिएटिव इसी पर प्रकाश डालता है।

सीरीज का अनोखा कॉन्सेप्ट
Oneindia का 'Viksit Bharat' दो किरदारों पर आधारित है-
- Viksit (भतीजा): जेन-Z की सोच वाला, तेज, जिज्ञासु और सवाल पूछने वाला युवा।
- Bharat (चाचा): अनुभव, समझदारी और देश की सामूहिक सोच का प्रतीक।
दोनों के बीच का सवाल-जवाब बेहद आसान और दिलचस्प है। जहां भतीजा 'Viksit' सरकारी योजनाओं के उद्देश्य, प्रणाली और प्रभाव से संबंधित सवाल पूछता है- जैसे आखिर सरकार पैसा क्यों खर्च करती है, इसका फायदा कैसे मिलता है, और इससे देश का भविष्य कैसे बदलता है?
चाचा 'Bharat' व्यवहारिक अनुभव से युक्त हर सवाल का जवाब सरल जवाब देते हैं। इससे दर्शकों को ये समझ आता है कि योजनाओं का असली मकसद क्या है और यह कैसे लोगों की जिंदगी में बदलाव लाती है?
हर एपिसोड में क्या होगा?
'Viksit Bharat' का हर एपिसोड एक सरकारी योजना पर आधारित होगा और तीन बातों को साफ-साफ समझाएगा:
- योजना से लोगों को क्या फायदा मिलता है?
- इसका असली इस्तेमाल जमीन पर कैसे होता है?
- देश की अर्थव्यवस्था और विकास में इसकी भूमिका क्या है?
इस तरह दर्शकों को न केवल योजना की जानकारी मिलेगी, बल्कि वह इसके महत्व को भी समझ पाएंगे।
Oneindia के बड़े प्लेटफॉर्म पर होगी शुरुआत
यह सीरीज Oneindia के YouTube चैनल (21.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स) और Oneindia की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इससे हर भाषा, हर क्षेत्र और हर उम्र के लोगों तक यह सामग्री पहुंच सकेगी।
- पहले चरण में हर हफ्ते एक एपिसोड रिलीज होगा।
- इस सीरीज का पहला एपिसोड जारी किया जा चुका है।
नागरिक जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य
Oneindia का कहना है कि इस सीरीज का मकसद सरकारी योजनाओं को समझना आसान बनाना और लोगों की जानकारी बढ़ाना है। Oneindia के CEO Ravanan N ने कहा, 'Viksit Bharat हमारे मिशन को और मजबूत करता है, इसका उद्देश्य हर भारतीय तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है। हम चाहते हैं कि लोग समझें कि नीतियां कैसे अवसर बनाती हैं और देश की विकास यात्रा में उनका क्या योगदान है।'
Oneindia के Head Government Relations जोगाज्योति पति ने कहा, 'यह सीरीज सरकारी योजनाओं की जटिलता को आसान और उपयोगी जानकारी में बदलती है। इसका मकसद नागरिकों को जागरूक करना और उन्हें यह समझ दिलाना है कि सरकार ने उनके लिए कौन-कौन से अवसर बनाए हैं।'












Click it and Unblock the Notifications