Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की बिहारियों पर टिप्पणी, डीएनए पर की बयानबाजी

पटना। बिहार के लोगों को लेकर राजनीतिक टिप्पणी कांग्रेस के नेताओं की तरफ से लगातार जारी है। पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिहार के लोगों को लेकर बयान दिया था और वहीं अब तेलंगाना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवनाथ रेड्डी ने बयान दिया है। उन्होंने तेलंगाना में उच्य पदों पर कार्यरत बिहार के आईएएस अधिकारियों को लेकर टिप्पणी कर दी है जिसके बाद बिहार समेत देश भर की सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवनाथ रेड्डी ने कहा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का डीएनए बिहारी हो गया है क्योंकि बिहार के ही अधिकारी पूरा राज्य चला रहे हैं।

congress president of telengana rewanath reddy statement on bihar people

तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार और कार्यकारी डीजीपी अंजनी कुमार बिहार के ही हैं। ए रेवनाथ रेड्डी के बयान के बाद अब बिहार की सियासत भी तेज हो गई है। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस बहाने कांग्रेस पर हमला बोला है। जदयू नेता और बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने हमला करते हुए कहा है कि मैं इस बयान की निंदा करता हूं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी कुछ दिन पहले बिहार और यूपी के लोगों के बारे में मंच से बयान दिया था। बिहार के पदाधिकारियों का हर स्टेट में जहां वो जाते हैं उनका काफी आदर होता है। झा ने कहा कि बिहार ज्ञान की भूमि है। बिहार के लोगों के डीएनए में ज्ञान है जिसे चेंज नहीं किया जा सकता है।

भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेसियों को बिहार के लोगों से चिढ़ क्यों हो रही है। पहले पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बिहार के लोगों पर आपत्ति जताई थी और अब उनके पार्टी के दूसरे नेता लेकिन उन्हें मालूम नहीं है बिहार के लोगों में प्रतिभा है खेत में भी काम करते हैं। फैक्ट्रियों में भी काम करते हैं और आईएएस आईपीएस भी बनते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+