यूपी में एग्जिट पोल के नतीजे पर खुश हैं बिहार के बीजेपी नेता, विधायक ने कहा- बिहार में भी अपनाया जाए योगी मॉडल
पटना। बीते 7 मार्च यानी कि सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणा को लेकर एग्जिट पोल सामने आया। इस एग्जिट पोल में भाजपा तीन से चार राज्यों में सरकार बना रही हैं। वहीं अब भाजपा नेताओं में भी जीत ती उम्मीद को और बढ़ा दिया है। भाजपा नेताओं के लिए सबसे खुशी इस बात की है कि एग्जिट पोल के हिसाब से उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। इस खुशी का असर यूपी के पड़ोसी राज्य बिहार के भाजपा नेताओं में भी देखने को मिल रही है। इसी बीच भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने एक बड़ा बयान दिया है।

भाजपा विधायक बचौल ने कहा कि उतर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम बताता है कि देश में प्रधानमंत्री मोदी जी का और राज्यो में योगी जी का कोई जवाब नहीं है। उतर प्रदेश में प्रधानमंत्री जी का जलवा तो चला ही, योगी मॉडल ने भी जनता पर खूब जादू किया। बीजेपी विधायक ने कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार में भी विकास और लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करने के लिए योगी मॉडल अपनाया जाए। अगर योगी मॉडल बिहार में अपनाया गया तो ना सिर्फ विकास की रफ़्तार तेज होगी बल्कि बिहार में योगी मॉडल की तरह अपराधियों और भ्रष्टाचारियो पर चलाए गए बुल डोजर का खौफ अपराधियों के मनोबल को तोड़ देगा।
उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल के नतीजों पर भरोसा करें तो बीजेपी की फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनती दिख रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन की सरकार दोबारा बन रही है। हालांकि, सपा गठबंधन को भी पहले के मुकाबले सीटों में इजाफा होता नजर आ रहा है।
यूपी में फिर योगी सरकार
एग्जिट पोल इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अबकी बार विधानसभा की 403 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिल सकती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन को 71 से लेकर 101 सीटें तक मिलेंगी। जबकि बहुजन समाज पार्टी को 3 से लेकर 9 तक सीटें मिलेंगी। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 1 से लेकर 3 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा 2 से 3 सीटें अन्यों के खाते में भी जा सकती हैं।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications