बिहार में नौकरियों की बहार! राजस्व विभाग में 8,800 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, कितनी मिलेगी सैलरी?

Bihar Revenue Department Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जल्द ही बड़ी भर्ती का रास्ता खुलने वाला है। राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हजारों पदों पर नियुक्तियां करने की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभाग में खाली पड़े पदों को भरने और जमीन से जुड़े कामों में तेजी लाने को लेकर अहम जानकारी दी है।

सरकार ने 8054 राजस्व कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है और इसके लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके साथ ही अमीनों की कमी दूर करने के लिए नई नियुक्तियां की जाएंगी। सरकार का कहना है कि भर्ती के बाद जमीन संबंधी सेवाओं में सुधार होगा और लोगों को काम के लिए कम इंतजार करना पड़ेगा।

Bihar Revenue Department Recruitment

8054 राजस्व कर्मियों की होगी भर्ती

मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि राज्य में राजस्व कर्मियों के 8054 रिक्त पदों को भरने की तैयारी चल रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग को आधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग के फील्ड स्तर के कामों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: 22 कोच, CCTV कैमरे और आधुनिक सुविधाएं! बिहार-राजस्थान के यात्रियों के लिए वरदान बनी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

765 अमीन की भी होगी सीधी बहाली

जमीन की नाप-जोख और सर्वे कार्य को तेज करने के लिए सरकार 765 अमीनों की सीधी भर्ती करेगी। राज्य में अमीनों के कुल 2502 स्वीकृत पद हैं, लेकिन अभी केवल 1197 पदों पर ही कर्मचारी कार्यरत हैं। बड़ी संख्या में पद खाली होने से कई जगह जमीन संबंधी मामलों के निपटारे में देरी हो रही है।

ग्राम कचहरी में मिलेंगे डेटा एंट्री ऑपरेटर

भूमि रिकॉर्ड और अन्य विभागीय कामों को डिजिटल बनाने पर भी सरकार जोर दे रही है। इसी योजना के तहत हर ग्राम कचहरी में डेटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी। इससे रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट करने और दस्तावेजों के रखरखाव में आसानी होगी।

क्या होता है अमीन का काम?

अमीन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का महत्वपूर्ण कर्मचारी होता है। उसकी जिम्मेदारी जमीन की नाप, सर्वेक्षण, सीमांकन और भूमि रिकॉर्ड से जुड़े कार्यों को पूरा करना होती है। गांवों और कस्बों में जमीन विवादों के समाधान और रिकॉर्ड को सही रखने में अमीन की अहम भूमिका रहती है।

अमीन बनने के लिए योग्यता

अमीन पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। सामान्य तौर पर न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी जाती है। अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए करीब 37 वर्ष होती है, जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है।

कितनी मिलती है सैलरी?

बिहार में अमीन का पद 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-3 में आता है। इस पद पर मूल वेतन 21,700 रुपये प्रतिमाह से शुरू होता है। वेतनमान 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक निर्धारित है। महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और यात्रा भत्ता जैसे अन्य लाभ जुड़ने के बाद कर्मचारियों को आमतौर पर 28,000 रुपये से 33,000 रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है।

राजस्व कर्मियों की क्या होती है जिम्मेदारी?

राजस्व कर्मी विभाग का सबसे निचले स्तर का फील्ड कर्मचारी माना जाता है। यह खाता, खसरा, लगान वसूली, म्यूटेशन और जमीन के रिकॉर्ड से जुड़े कई जरूरी काम संभालता है। दूसरे राज्यों में जिस पद को लेखपाल कहा जाता है, बिहार में उसी पद को राजस्व कर्मचारी के नाम से जाना जाता है। भर्ती पूरी होने के बाद विभाग के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: ₹370 की बिरयानी ने छीनी नौकरी! कौन हैं हिमांशु जांगड़ा? किस कंपनी में करता था काम, प्रणीत मोरे पर भी उठे सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+