Vaibhav Sooryavanshi Real Age: वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर बड़ा विवाद! पाकिस्तान से उठ रहे हैं कई गंभीर सवाल?

Vaibhav Sooryavanshi Real Age: भारतीय क्रिकेट टीम में पहली बार शामिल किए गए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में होने वाले पहले टी-20 मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, उनके इस ऐतिहासिक डेब्यू से ठीक पहले उनकी उम्र को लेकर सरहद पार से एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

तनवीर अहमद ने उम्र पर उठाया सवाल? (Vaibhav Sooryavanshi Real Age)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने एक पाकिस्तानी मीडिया चैनल पर दावा किया है कि वैभव की वास्तविक उम्र 15 वर्ष नहीं, बल्कि कम से कम 21-22 वर्ष है। क्रिकेट जगत में दमदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों की उम्र और उनकी शारीरिक परिपक्वता को लेकर अक्सर इस तरह के सवाल उठते रहे हैं। वैभव ने हाल ही में घरेलू और बड़े स्तर के टूर्नामेंट्स में जिस तरह की ताकत और पावर-हिटिंग का प्रदर्शन किया है।

Vaibhav Sooryavanshi 1

'21 या 22 साल के हैं वैभव'

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने वैभव की उम्र पर सवाल उठाते हुए अपने दावों के पीछे एक अजीबोगरीब तर्क दिया है। तनवीर ने कहा कि मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि वैभव सिर्फ 15 साल के हैं। उनका जो मजबूत बेस है और जिस तरह का बैट स्विंग है, वह इस उम्र में मुमकिन नहीं है। वे कम से कम 21 या 22 साल के हैं, क्योंकि 15 साल के बच्चे के लिए इतनी आसानी से लंबे छक्के मारना नामुमकिन है।

वैभव को दी ये नसीहत

उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी शैली की आलोचना करते हुए कहा कि वे बिल्कुल 'टेप बॉल' क्रिकेटरों की तरह खेलते हैं, जहां तकनीकी रक्षात्मक खेल के बजाय हर गेंद पर बड़े शॉट्स खेलने की प्रवृत्ति होती है। तनवीर अहमद ने वैभव को अंतरराष्ट्रीय पिचों पर खेलने को लेकर एक बड़ी प्रशासनिक चेतावनी भी जारी की। उनके मुताबिक अभी वैभव बहुत युवा हैं और उनकी आंखें काफी तेज हैं, लेकिन जिस दिन वे आउट ऑफ फॉर्म होंगे, उन्हें अपनी बल्लेबाजी में मौजूद तकनीकी खामियों के कारण गेंद ढूंढना मुश्किल हो जाएगा।

Vaibhav Sooryavanshi Trends: पाकिस्तान में क्यों सर्च किए जा रहे हैं सूर्यवंशी! रिपोर्ट ने सबको चौंकाया?
Vaibhav Sooryavanshi Trends: पाकिस्तान में क्यों सर्च किए जा रहे हैं सूर्यवंशी! रिपोर्ट ने सबको चौंकाया?

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने दावा किया कि वैभव के पास ठोस पारंपरिक तकनीक नहीं है और यदि विपक्षी गेंदबाजों ने उन्हें मिडिल स्टंप से बाहर (ऑफ-स्टंप की लाइन पर) गेंदें डालीं, तो वे आसानी से जाल में फंस जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे वैभव के टैलेंट को तभी सच मानेंगे जब वे इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण पिचों पर रन बनाएंगे।

Ashirwad Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के भाई ने मचाई तबाही! ताबड़तोड़ जड़ दिए 168 रन, 15 दिन में दूसरा शतक
Ashirwad Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के भाई ने मचाई तबाही! ताबड़तोड़ जड़ दिए 168 रन, 15 दिन में दूसरा शतक

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप

हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2026 (IPL 2026) में वैभव ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। इस दौरान उन्होंने एक ही सीजन में 72 छक्के जड़कर दिग्गज क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया था। इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका-ए के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्होंने मात्र 29 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास का एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Hardik Pandya Trade: पंत के बाद हार्दिक पंड्या भी बदलेंगे IPL टीम? खरीदने की रेस में उतरीं दो चैंपियन टीमें
Hardik Pandya Trade: पंत के बाद हार्दिक पंड्या भी बदलेंगे IPL टीम? खरीदने की रेस में उतरीं दो चैंपियन टीमें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+