CA टॉपर शार्दुल शेखर विचारे को आए कितने नंबर? फाउंडेशन में भी आई थी AIR-3, देखिए सीए इंटर की मार्कशीट

Shardul Shekar Vichare Marksheet: चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई को देश के सबसे कठिन प्रोफेशनल कोर्स में गिना जाता है। हर साल लाखों छात्र सीए परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर अलग पहचान बना पाते हैं। CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा में महाराष्ट्र के शार्दुल शेखर विचारे ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया है कि स्पष्ट लक्ष्य और लगातार मेहनत किसी भी बड़ी उपलब्धि का रास्ता खोल सकते हैं।

600 में से 531 अंक हासिल करने वाले शार्दुल को अच्छे परिणाम की उम्मीद थी। लेकिन उन्होंने खुद भी कभी नहीं सोचा था कि वे ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल करेंगे। इससे पहले भी वे CA फाउंडेशन परीक्षा में देशभर में अपना पहचान बना चुके हैं।

Shardul Shekar Vichare Marksheet

CA Inter रिजल्ट में किया शानदार प्रदर्शन

सीए इंटरमीडिएट 2026 में शार्दुल ने कुल 531 अंक हासिल किए। उन्होंने दोनों ग्रुप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई विषयों में बहुत ऊंचे अंक प्राप्त किए। ग्रुप-I में एडवांस्ड अकाउंटिंग में 94, कॉर्पोरेट एवं अन्य लॉ में 73 और टैक्सेशन में 83 अंक मिले। इस ग्रुप में उनका कुल स्कोर 250 रहा।

ये भी पढ़ें: 600 में से 531 अंक लाकर CA Inter में शार्दुल शेखर बने टॉपर, कहां चेक कर सकते हैं आप अपना स्कोर?

वहीं ग्रुप-II में उन्होंने और भी बेहतर प्रदर्शन किया। कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग में पूरे 100 अंक हासिल किए। ऑडिटिंग एवं एथिक्स में 93 और फाइनेंशियल मैनेजमेंट एवं स्ट्रेटजिक मैनेजमेंट में 88 अंक प्राप्त हुए। दूसरे ग्रुप में उनका कुल स्कोर 281 रहा।

ग्रुप-I

विषय प्राप्त अंक
एडवांस्ड अकाउंटिंग 94
कॉर्पोरेट एवं अन्य लॉ 73
टैक्सेशन 83
कुल अंक 250

ग्रुप-II

विषय प्राप्त अंक
कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग 100
ऑडिटिंग एवं एथिक्स 93
फाइनेंशियल मैनेजमेंट और स्ट्रेटजिक मैनेजमेंट 88
कुल अंक 281

कुल स्कोर

विवरण अंक
ग्रुप-I 250
ग्रुप-II 281
कुल प्राप्तांक (600 में से) 531

रैंक-1 की नहीं थी उम्मीद

रिजल्ट आने के बाद शार्दुल ने बताया कि उन्हें विश्वास था कि परीक्षा अच्छी गई है और अंक भी अच्छे आएंगे। हालांकि, देशभर में पहला स्थान हासिल करने की उम्मीद उन्होंने नहीं की थी। नतीजा सामने आने के बाद उनके लिए यह पल बेहद खास बन गया।

Shardul Shekar Vichare

व्हाइट बोर्ड पर लिखते थे पूरा प्लान

शार्दुल की सफलता के पीछे उनकी पढ़ाई की खास रणनीति भी रही। वह रोजाना का पूरा शेड्यूल व्हाइट बोर्ड पर लिखते थे और उसी के अनुसार पढ़ाई करते थे। केवल योजना बनाना ही नहीं, बल्कि उसे ईमानदारी से पूरा करना उनकी आदत थी। सीए फाउंडेशन की तैयारी के दौरान उन्होंने प्रतिदिन लगभग 10 घंटे पढ़ाई की थी। उस समय भी उन्होंने अपने लिए एक स्पष्ट लक्ष्य तय किया था और उसी दिशा में लगातार काम किया।

पहले ही स्कोर का लगा लिया था अनुमान

शार्दुल ने सीए फाउंडेशन परीक्षा से पहले खुद से एक वादा किया था कि उन्हें कम से कम 350 अंक जरूर लाने हैं। उन्होंने उसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयारी की और आखिरकार 400 में से 358 अंक हासिल कर लिए। इतना ही नहीं, उन्होंने देशभर में तीसरी रैंक भी प्राप्त की थी।

स्कूल से ही रहे टॉपर

पढ़ाई में शार्दुल की शानदार उपलब्धियां नई नहीं हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने 10वीं की पढ़ाई ओंकार इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की थी। उस परीक्षा में उनके 99.4 प्रतिशत अंक आए थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई के माटुंगा स्थित रामनिरंजन आनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स (आरए पोद्दार कॉलेज) से 12वीं पास की। हायर सेकेंडरी परीक्षा में उन्होंने 95.17 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

कॉलेज के साथ जारी है सीए की पढ़ाई

12वीं के बाद शार्दुल ने सीए की तैयारी को गंभीरता से आगे बढ़ाया। फिलहाल वह आरए पोद्दार कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई भी कर रहे हैं। यह कॉलेज मुंबई यूनिवर्सिटी से संबद्ध है। संस्थान का संचालन शिक्षण प्रसारक मंडली (एस.पी. मंडली) द्वारा किया जाता है, जिसका मुख्यालय पुणे में स्थित है।

फाउंडेशन में भी बनाया था रिकॉर्ड

शार्दुल शेखर विचारे ने मई 2025 में सीए फाउंडेशन परीक्षा पहले ही प्रयास में पास की थी। उस परीक्षा में उन्होंने 400 में से 358 अंक हासिल किए थे और ऑल इंडिया रैंक-3 प्राप्त की थी। उस समय उनका लक्ष्य 350 अंक तक पहुंचना था, जिसे उन्होंने पार कर दिखाया।

अब सीए इंटरमीडिएट 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर शार्दुल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सही योजना, अनुशासन और लगातार मेहनत बड़े से बड़े लक्ष्य को भी हासिल कर सकती है।

ये भी पढ़ें: ICAI CA Foundation Result: कब आएगा CA फाउंडेशन का रिजल्ट? चेक कर लें क्या हैं पास होने के नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+