USAID To Terrorism: अमेरिका के पैसों से पल रहे आतंकवादी! Elon Musk ने किया एक्सपोज, कितने पैसे दिए?

USAID To Terrorism: दुनिया के सबसे चर्चित बिजनेसमैन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक Elon Musk ने एक बार फिर बड़ा मुद्दा उठाया है। इस बार उन्होंने अमेरिकी एजेंसी USAID (United States Agency for International Development) की राहत सहायता के लिए दिए जाने वाले पैसों पर सवाल खड़े किए हैं। मस्क का दावा है कि अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसों से दी जाने वाला पैसा आतंकी संगठनों तक पहुंचा है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब युद्धग्रस्त इलाकों में भेजी जाने वाली मदद की निगरानी और पारदर्शिता को लेकर अमेरिका में गंभीर बहस चल रही है।

सीरिया का मामला कैसे बना विवाद का केंद्र?

पूरे विवाद की जड़ सीरिया का एक मामला है। साल 2024 में USAID के महानिरीक्षक कार्यालय की रिपोर्ट में सीरियाई नागरिक महमूद अल हफयान पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। वह सीरिया में एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) का क्षेत्रीय प्रमुख था और लगभग 160 कर्मचारियों की टीम का संचालन करता था। इस संगठन का मुख्य काम जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सहायता पहुंचाना था।

USAID To Terrorism

जांच में हुआ खुलासा

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, अल हफयान ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब 90 लाख डॉलर (85 करोड़ भारतीय रुपए) की अमेरिकी राहत सामग्री को ऐसे लड़ाकों तक पहुंचाया जो अल-नुसरा फ्रंट से जुड़े हुए थे। अल-नुसरा फ्रंट को अमेरिका पहले ही विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है और इसे अल-कायदा की एक शाखा माना जाता है। हालांकि, मस्क ने जिस मामले का जिक्र किया वह कोई नया आरोप नहीं बल्कि 2024 में सामने आया एक आधिकारिक मामला है, जिसकी जांच अमेरिकी एजेंसियां पहले ही कर चुकी हैं।

Russian Journalist Died: Putin की लव-लाइफ को एक्सपोज करने वाले पत्रकार की संदिग्ध मौत, पसंदीदा खाने ने ली जान!
Russian Journalist Died: Putin की लव-लाइफ को एक्सपोज करने वाले पत्रकार की संदिग्ध मौत, पसंदीदा खाने ने ली जान!

अमेरिकी अधिकारियों ने क्या कहा?

इस मामले की जांच करने वाले अमेरिकी अटॉर्नी मैथ्यू एम. ग्रेव्स ने उस समय कहा था कि आरोपी ने केवल अमेरिकी सरकार को ही नहीं बल्कि उन लाखों सीरियाई नागरिकों को भी धोखा दिया, जिनके लिए यह सहायता भेजी गई थी। अधिकारियों का कहना था कि जब आम लोग युद्ध और गरीबी से जूझ रहे थे, तब राहत सामग्री का एक हिस्सा उन समूहों तक पहुंच रहा था जो क्षेत्र में हिंसा और अस्थिरता को बढ़ावा दे रहे थे। यही वजह है कि इस मामले ने अमेरिका की सहायता वितरण प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए।

मदद पहुंचाने में पुरानी समस्या

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। युद्धग्रस्त और अस्थिर क्षेत्रों में राहत सामग्री को सही लोगों तक पहुंचाना हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है। USAID के ऑडिट रिकॉर्ड बताते हैं कि 2007 में ही एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि वह पूरी तरह गारंटी नहीं दे सकती कि संकटग्रस्त देशों में भेजा गया हर डॉलर आतंकियों या हथियारबंद समूहों से सुरक्षित रहेगा। इसके बाद 2018 में सीरिया में लगभग 4.46 करोड़ डॉलर के खाद्य सहायता कार्यक्रम को रोकना पड़ा था। जांच में पाया गया था कि स्थानीय स्तर पर कुछ सहायता सामग्री कथित तौर पर हयात तहरीर अल-शाम (HTS) से जुड़े तत्वों तक पहुंच गई थी।

2025 में भी सामने आई थीं गड़बड़ियां

साल 2025 में भी सीरिया में चल रही एक सहायता कूपन योजना में अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच में पाया गया कि राहत सामग्री और सहायता लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पूरी तरह नहीं पहुंच रहे थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक सीनियर इंटरनेशनल ऑफीसर पर तीन साल का बैन लगाया गया था। इससे यह स्पष्ट हुआ कि निगरानी व्यवस्था मजबूत होने के बावजूद कई खामियां अब भी मौजूद हैं।

गाजा और अफ्रीका तक फैली चुनौती

सीरिया ही नहीं, दुनिया के अन्य संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में भी यही समस्या देखी गई है। 2024 में USAID के महानिरीक्षक कार्यालय ने गाजा को मानवीय सहायता वितरण के लिहाज से हाई-रिस्क क्षेत्र बताया था। हालांकि बाद की सरकारी जांचों में यह साबित नहीं हुआ कि वहां किसी संगठन ने व्यवस्थित तरीके से पूरी सहायता राशि पर कब्जा किया हो। फिर भी जोखिम को गंभीर माना गया।

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाएंगे PM Modi? ईरान ने भेजा न्योता, रूस-चीन भी होंगे शामिल
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाएंगे PM Modi? ईरान ने भेजा न्योता, रूस-चीन भी होंगे शामिल

208 जांच मामलों ने बढ़ाई चिंता

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, 2026 तक USAID के पास सहायता सामग्री की चोरी, दुरुपयोग और अनियमितताओं से जुड़े लगभग 208 सक्रिय जांच मामले लंबित थे। इनमें सीरिया के अलावा अफ्रीकी देशों, खासकर इथियोपिया, से जुड़े मामले भी शामिल हैं। यह आंकड़ा बताता है कि दुनिया भर में राहत सहायता पहुंचाना केवल मानवीय नहीं बल्कि सुरक्षा से जुड़ा भी बड़ा मुद्दा बन चुका है। जिसे एलन मस्क ने नए सिरे हवा दे दी है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+