बिहारः बेतिया में अब तक कुल 16 लोगों की हुई संदिग्ध मौत, 5 की हुई है गिरफ्तारी

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में जहरीली शराब कांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने ट्वीट कर बताया था कि मामले की जांच चल रही है। संबंधित अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। स्थानीय लोग इस बारे में बात करने को तैयार नहीं हैं। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। बता दें कि लौरिया और रामनगर प्रखंड में शुक्रवार को 6 लोगों की मरने की जानकारी थी।

Recommended Video

    Bihar Hooch Tragedy: Bettiah में 16 लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, 5 गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    bettiah 16 people died due to poisonous alcohol

    गुरुवार को भी 8 लोगों की पहचान हुई थी। वहीं शनिवार को भी दो लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। इस मामले को लेकर लौरिया के थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि देउरवा के ठग साह, सुरेश साह सहित अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभी तक कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।

    मृतकों में देउरवा के बिकाउ अंसारी (45), रामवृक्ष पासी, लतीफ शाह, भगवान पांडा, बसवरिया के अमीरूल शाह, गवनाहा के इजहारूल अंसारी, झुन्ना अंसारी, बगही के रातुल मियां, डुमरा देवराज के जुल्फान मियां, पांडापट्टी के अरुण पांडा उर्फ भगवान, जोगिया के सुरेश तुरहा, नईम मियां, वशिष्ठ ड्राइवर, हीरा डोम शामिल हैं। सबेया के गुड्डू अंसारी, ताज मोहम्मद व जवाहिर मियां की मौत बीते 10 व 11 जुलाई को हुई थी। इसमें दो लोगों के परिजनों ने बीमार होने दावा किया है। उन्होंने डीएम कुंदन कुमार समेत अधिकारियों को डॉक्टर की पर्ची भी दिखाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+