IPL 2026: अब शराब को हाथ नहीं लगाऊंगा, Yuzvendra Chahal का वादा, टीम को चैंपियन बनाने का इरादा

IPL 2026 Yuzvendra Chahal: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले एक बड़ा खुलासा किया है। चहल ने बताया कि उन्होंने पिछले छह महीनों से शराब का सेवन पूरी तरह बंद कर दिया है। चहल ने यह फैसला खेल की तरफ फोकस को बढ़ाने और साथ ही आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लिया है।

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने खुद को लिया बड़ा फैसला

आईपीएल के अपने पूर्व आरसीबी साथी एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए चहल ने अपनी फिटनेस को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस साल मेरे मन ने कहा कि मुझे अपने शरीर का सबसे पहले ख्याल रखना है। मैं 35 साल का हो चुका हूं और अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत योगदान देना चाहता हूं। एक सीनियर गेंदबाज के तौर पर मैं चाहता हूं कि युवा खिलाड़ी मुझे देखकर कुछ सीखें।

Yuzvendra Chahal 1

पिछले साल फाइनल में मिली थी हार

पिछले साल (नवंबर 2025) चहल डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से भी जूझें थे। जिसके बाद उन्होंने अपने लाइफस्टाइल में यह बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया। पिछले साल पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम आईपीएल खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन फाइनल में आरसीबी (RCB) के खिलाफ उसे 6 रन से हार का सामना करना पड़ा।

पिछले साल चोटों से जूझ रहे थे चहल

चहल ने इस हार पर दुख जताते हुए बताया कि वे खुद चोटों से जूझ रहे थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच के बाद उन्हें (पसली में फ्रैक्चर) हुआ था और बाद में उनकी उंगली में भी चोट आई थी। चहल ने स्वीकार किया कि चोट के कारण वे सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी लेग-स्पिन नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मार्को यानसेन की अनुपस्थिति को भी हार की एक बड़ी वजह बताया।

चहल 2023 से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन आईपीएल में उनका दबदबा बरकरार है। 172 मैचों में 221 विकेट के साथ वे लीग के इतिहास के नंबर-1 गेंदबाज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+