'सरके चुनरिया' सॉन्ग विवाद में नया मोड़, Nora Fatehi का बड़ा बयान, खोला AI पोस्टर का राज

Nora Fatehi: फिल्म 'KD: The Devil' के गाने 'सरके चुनरिया' को लेकर उठा विवाद अब तूल पकड़ चुका है और इस पूरे मामले ने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। गाने के बोल, उसके विजुअल्स और AI के इस्तेमाल को लेकर लगातार हो रही आलोचना के बीच एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने सामने आकर अपनी बात रखी है।

नोरा फतेही का शॉकिंग बयान
नोरा फतेही के खुलासों ने इस विवाद को और गहरा कर दिया है, जहां अब सवाल सिर्फ गाने पर नहीं बल्कि कंटेंट की जिम्मेदारी, कलाकारों की सहमति और टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल पर भी उठने लगे हैं।

nora fatehi

नोरा ने कहा- हिंदी वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी

फिलहाल इस मुद्दे पर नोरा फतेही ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। नोरा फतेही ने साफ कहा है कि उन्हें इस गाने के हिंदी वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि गाने की शूटिंग करीब 3 साल पहले कन्नड़ भाषा में हुई थी। उस समय उन्हें जो ट्रांसलेशन बताया गया था, उसमें कोई आपत्तिजनक बात नहीं लगी थी। हालांकि रिलीज हुआ हिंदी वर्जन अलग निकला, जिसके बोल उन्हें अनुचित लगे हैं।

AI पोस्टर को लेकर नोरा ने लगाया बड़ा आरोप

इस पूरे विवाद में नोरा फतेही ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका और संजय दत्त का एक AI-जनरेटेड पोस्टर बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल किया गया है। इस तरह की तस्वीरों और विजुअल्स को उन्होंने कभी अप्रूव नहीं किया था।

'मेरी मंजूरी के बिना रिलीज हुआ गाना'

नोरा फेतही ने कहा कि गाने के फाइनल वर्जन के लिए उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने रिलीज के बाद ही गाने को देखा और उसी समय मेकर्स को अपनी चिंता भी जताई। आपको बता दें कि गाने को लेकर बढ़ता विवाद देख उन्होंने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है। नोरा फतेही ने कहा है कि कलाकारों के पास हमेशा फाइनल कंटेंट पर कंट्रोल नहीं होता इसलिए जिम्मेदारी मेकर्स की भी होती है।

विवाद बढ़ा तो हटाया गया गाना

गाने को लेकर बढ़ते विरोध के बाद इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। उसके बाद सरकार तक मामला पहुंचा और कार्रवाई की बात हुई। कई लोगों ने इसके बोल और विजुअल्स को अश्लील बताया। सरकार ने भी गाने पर बैन लगा दिया है।

बैकलैश की वजह से हुई कार्रवाई

नोरा फतेही ने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पब्लिक के रिएक्शन की वजह से ही इस गाने पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस गाने को शेयर न करें क्योंकि इससे इसकी पहुंच और बढ़ती है।

कंटेंट, सहमति और AI पर नई बहस

सरके चुनरिया विवाद ने सिर्फ गाने के बोल ही नहीं बल्कि कंटेंट की जिम्मेदारी, आर्टिस्ट की सहमति और AI के गलत इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर भी बड़ी बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि आगे इस तरह के मामलों में इंडस्ट्री क्या कदम उठाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+