Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया धमाका, ओपनिंग पर टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के दिसंबर 2025 से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद निर्देशक आदित्य धर और सुपरस्टार रणवीर सिंह एक बार फिर दूसरे पार्ट, 'धुरंधर-द रिवेंज' के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं।
'धुरंधर-द रिवेंज' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज
साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसका असर रिलीज से पहले ही साफ नजर आने लगा था। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों की कमाई कर ली थी।

पेड प्रीव्यू शोज में ही हो गई नोटों की बारिश
आपको बता दें कि गत 18 मार्च 2026 (बुधवार) को आयोजित पेड प्रीव्यू शोज में फिल्म 'धुरंधर 2' ने शानदार प्रदर्शन किया है। एडवांस बुकिंग के दम पर 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है।
देशभर में 12 हजार से ज्यादा पेड प्रीव्यू शोज
ग्रॉस कलेक्शन- 52.71 करोड़
नेट कलेक्शन- 44 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 75 करोड़
खास बात ये है कि फिल्म ने अपने पहले पार्ट 'धुरंधर' की भारत में 28 करोड़ की ओपनिंग को सिर्फ प्रीव्यू से ही पीछे छोड़ दिया है।
'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर ही कर दिया कमाल
-आज यानी 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को दुनियाभर में रिलीज के साथ ही फिल्म 'धुरंधर 2' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती शोज में ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आज सुबह 8 बजे तक फिल्म ने करीब 7.14 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
-ऐसे में पेड प्रीव्यू शोज और आज सुबह 8 बजे तक की कमाई कुल मिलाकर 51.14 करोड़ रुपए हो गई है। फाइनल आंकड़े देर रात तक सामने आएंगे लेकिन ट्रेंड्स बता रहे हैं कि फिल्म पहले दिन ही बड़ा धमाका करने वाली है।
-फिलहाल पहले दिन की पूरी ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन कई बड़े शहरों में मॉर्निंग और आफ्टरनून शोज हाउसफुल चलने की खबरें हैं। मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक फिल्म 'धुरंधर 2' को शानदार फुटफॉल मिल रहा है।
क्या 200 करोड़ ओपनिंग का बनेगा इतिहास?
पेड प्रीव्यू में रिकॉर्डतोड़ कमाई और पहले दिन की तेज शुरुआत को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो जाएगी। वहीं फिल्म के भारत में भी 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग का आंकड़ा छूने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का राज
'धुरंधर-द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही जिस तरह का माहौल बना लिया है, उससे साफ है कि ये फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर सकती है। अब सबकी नजरें रात के फाइनल कलेक्शन और वीकेंड के आंकड़ों पर टिकी हैं, क्या ये फिल्म नए रिकॉर्ड बनाएगी? इसका जवाब कुछ ही घंटों में मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications