Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव?
Silver Rate Today 19 March 2026: ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद चांदी के दामों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 19 मार्च 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह 10 बजे तक 1.56% यानी ₹3,875 गिरकर ₹2,44,319 प्रति किलो पर आ गया। इससे पहले यह ₹2,48,194 पर बंद हुई थी।
वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी ₹2,49,907 प्रति किलो तक रही, जबकि रिटेल मार्केट में यह ₹2,60,000 प्रति किलो के आसपास बिक रही है। खास बात यह है कि बीते दो दिनों में ही चांदी ₹15,000 तक सस्ती हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी दिख रही है, जहां चांदी का हाजिर भाव 79.92 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में भी चांदी ₹6,000 गिरकर ₹2,56,500 प्रति किलो रह गई।

Silver Rate In India: देश के बड़े शहरों में चांदी का ताजा भाव (19 मार्च 2026)
| शहर | चांदी का रेट |
|---|---|
| 🔹दिल्ली | ₹2,600 (10 ग्राम) | ₹26,000 (100 ग्राम) | ₹2,60,000 (एक किलो) |
| 🔹मुंबई | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹कोलकाता | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹चेन्नई | ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900 |
| 🔹पटना | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹लखनऊ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹अयोध्या | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹मेरठ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹कानपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹गाजियाबाद | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹नोएडा | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹गुरुग्राम | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹चंडीगढ़ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹जयपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹लुधियाना | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹गुवाहाटी | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹इंदौर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹अहमदाबाद | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹सूरत | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹पुणे | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹नागपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹नासिक | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹बेंगलुरु | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹वडोदरा | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹भुवनेश्वर | ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900 |
| 🔹कटक | ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900 |
| 🔹केरल | ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900 |
| 🔹रायपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| 🔹हैदराबाद | ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900 |
सोने के साथ चांदी भी फिसली
सोने की कीमतों में भी गिरावट जारी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹789 टूटकर ₹1.55 लाख के करीब आ गया है। बीते तीन दिनों में सोना ₹4,218 और चांदी ₹16,793 तक सस्ती हो चुकी है। इससे साफ है कि ग्लोबल अनिश्चितता का असर दोनों कीमती धातुओं पर पड़ रहा है।
₹3.86 लाख से ₹2.51 लाख तक का बड़ा गिरावट सफर
चांदी ने इस साल जबरदस्त तेजी के बाद अब भारी गिरावट दर्ज की है। 31 दिसंबर 2025 को इसकी कीमत ₹2.30 लाख थी, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर ₹3.86 लाख प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। लेकिन अब यह करीब ₹2.51 लाख के आसपास आ गई है। यानी सिर्फ 48 दिनों में ₹1.36 लाख की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।
क्यों टूट रही है चांदी?
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.50%-3.75% पर स्थिर रखा है। महंगाई, कमजोर रोजगार बाजार और मिडिल ईस्ट तनाव के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। US Fed चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने साफ कहा है कि अगर महंगाई कम नहीं होती तो दरों में कटौती मुश्किल होगी। यही वजह है कि निवेशक फिलहाल सावधानी बरत रहे हैं और कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।
भारत में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी के रेट कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी, आयात शुल्क, जीएसटी, और घरेलू मांग इनकी कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा शादी-ब्याह का सीजन, त्योहार और निवेशकों की खरीदारी का ट्रेंड भी दामों को प्रभावित करता है।












Click it and Unblock the Notifications