Hardik Pandya की 12 करोड़ की 'लाल परी', गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया वेलकम, वीडियो वायरल
Hardik Pandya, Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अब आईपीएल में हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभालने वाले हैं। पिछले साल पंड्या की कप्तानी में मुंबई कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। ऐसे में इस सीजन टीम के खिलाड़ियों से कप्तान पंड्या को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
पंड्या ने खीरीदी फरारी (Hardik Pandya, Video Viral)
क्रिकेट के अलावा हार्दिक पंड्या अपनी महंगी कारों के शौक के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले हार्दिक ने अपने कार कलेक्शन में दुनिया की सबसे बेहतरीन सुपरकारों में से एक फरारी 12-सिलिंडरी (Ferrari 12Cilindri) को शामिल किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हार्दिक इस नई सवारी का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

गर्लफ्रेंड माहिका ने किया वेलकम
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वीडियो में हार्दिक की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस माहिका शर्मा नई कार की पूजा करती दिखाई दे रही हैं। भारत में किसी भी नई और बड़ी चीज की खरीद पर भगवान का आशीर्वाद लेने की पुरानी परंपरा है। माहिका को कार पर तिलक लगाते और आरती उतारते हुए देखा जा सकता है, जबकि हार्दिक इस खास पल को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं।
फरारी की भारत में कितनी है कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पंड्या की इस नई फरारी की भारत में कीमत लगभग 12 करोड़ है। इसमें शक्तिशाली V12 इंजन लगा है, जो इसे दुनिया की सबसे तेज़ कारों की श्रेणी में खड़ा करता है। कार फैंस के बीच इस मॉडल की चर्चा इसके परफॉरमेंस और एयरोडायनेमिक लुक की वजह से काफी ज्यादा है। पिछले सीजन कप्तानी को लेकर सवालों में रहने वाले हार्दिक पंड्या इस सीजन आईपीएल में कमाल करना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications