57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम?

Anu Aggarwal: साल 1990 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' (Aashiqui) से रातों-रात स्टार बनीं अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई फिल्म प्रोजेक्ट नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक बोल्ड तस्वीर है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

फिल्म 'आशिकी' से रातोंरात स्टार बनी थीं अनु अग्रवाल
आपको बता दें कि बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म 'आशिकी' आज भी सबसे यादगार लव स्टोरी में गिनी जाती है। इस फिल्म में राहुल रॉय (Rahul Roy) और अनु अग्रवाल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के गाने और कहानी के साथ-साथ इसके कलाकार भी उस दौर में दर्शकों के दिलों पर छा गए थे।

Anu Aggarwal

भयानक हादसे ने बदल दी अनु अग्रवाल की लाइफ

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'आशिकी' के सुपरहिट साबित होने के बाद उस मूवी की एक्ट्रेस अनु अग्रवाल के पास मूवीज की लाइन लग गई थी। कुछ रिपोर्ट्स में तो दावा किया गया था कि अनु अग्रवाल को फिल्मों के साथ साथ विज्ञापनों के भी जमकर ऑफर मिल रहे थे लेकिन इसी बीच एक भयानक हादसे ने एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी थी।

-दरअसल अनु अग्रवाल एक भयावह दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। इस एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें लगी थीं। उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ा था और ऐसे में उनका लुक भी काफी बदल गया था।

सर्जरी के चलते बिगड़ गया था अनु का चेहरा

इस हादसे के बाद अनु अग्रवाल का फिल्मी करियर भी बार्द होने लगा था। हादसे की वजह से वह लंबे समय के लिए बेड रेस्ट पर चली गई थीं। सर्जरी के बाद उनका फेस बिगड़ गया था। ऐसे में उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। हालांकि अनु ने हमेशा खुद पर गर्व किया और अपनी जिंदगी को सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ाया। यही आत्मविश्वास उनके फैंस को आज भी प्रेरित करता है।

अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की मिरर सेल्फी

हाल ही में अनु अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मिरर सेल्फी शेयर की है जिसमें वह काफी बोल्ड अंदाज में नजर आई हैं। 57 की उम्र में अनु अग्रवाल की ये तस्वीर इंटरनेट पर कहर ढा रही है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो में अनु अग्रवाल ने अपने लुक को बेहद अलग तरीके से पेश किया है, जो देखते ही देखते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर अनु के फोटो की हो रही चर्चा

अनु अग्रवाल के इस तस्वीर के सामने आने के बाद इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है। कुछ यूजर्स ने उनके आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज की तारीफ की है तो वहीं कई लोगों ने उनके इस पोस्ट को लेकर तीखी आलोचना भी की है। कमेंट सेक्शन में जहां कुछ फैंस ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों ने उनके उम्र और लुक को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की हैं।

बिना कपड़ों वाली तस्वीर को लेकर खड़े हुए ऐसे सवाल

-अनु अग्रवाल की इस पोस्ट ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया पर पर्सनल एक्सप्रेशन की भी सीमाएं तय होनी चाहिए या नहीं। जहां एक वर्ग इसे आत्मविश्वास और आजादी की मिसाल मान रहा है, वहीं दूसरा वर्ग इसे लेकर असहज नजर आ रहा है।

-भले ही अनु अग्रवाल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनका नाम आज भी चर्चा में बना रहता है। इस बार उनकी एक तस्वीर ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है और सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+