मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं?
Hardeep Singh Puri Daughter Himayani Puri: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी इन दिनों एक कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उनका नाम अमेरिकी दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) से जोड़े जाने का दावा किया गया था। इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताते हुए हिमायनी पुरी ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दिल्ली हाई कोर्ट ने 17 मार्च को इस मामले में सख्त आदेश दिया है।
इस मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने अहम आदेश जारी किया। अदालत ने उन सभी सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और ऑनलाइन रिपोर्ट्स को 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया है जिनमें हिमायनी पुरी का नाम जेफरी एपस्टीन से जोड़ा गया है। मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस मिनी पुष्कर्ना (Mini Pushkarna) ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के वीडियो और कंटेंट आगे प्रकाशित या प्रसारित करने पर भी रोक रहेगी। अदालत का मानना है कि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली फेक न्यूज का प्रसार रोकना जरूरी है।

हिमायनी पुरी पेशे से एक फाइनेंशियल एक्सपर्ट हैं और न्यूयॉर्क में रहकर इन्वेस्टमेंट और रिसर्च से जुड़ा काम करती हैं। फाइनेंस सेक्टर में हिमायनी पुरी को लगभग 30 सालों का एक्पीरियंस हैं। वो इन्वेस्टमेंट प्लानिंग और रिसर्च टीमों को लीड कर चुकी हैं।
हिमायनी पुरी ने याचिका में क्या कहा था? (What Himayani Puri Said in the Petition)
- हिमायनी पुरी ने अपनी मानहानि याचिका में कहा कि इंटरनेट पर कई पोस्ट और रिपोर्ट्स में यह गलत दावा किया गया कि उनका जेफरी एपस्टीन या उसके आपराधिक नेटवर्क से कोई संबंध है। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया।
- याचिका के मुताबिक 22 फरवरी 2026 से कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह दावा किया जा रहा था कि हिमायनी पुरी का एपस्टीन के नेटवर्क से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष वित्तीय या व्यावसायिक रिश्ता रहा है।
- इतना ही नहीं, कुछ पोस्ट्स में यह आरोप भी लगाया गया कि जिस कंपनी 'रियल पार्टनर्स एलएलसी' में वह काम कर चुकी हैं, उसे एपस्टीन या उसके सहयोगियों से फंडिंग मिली थी। वहीं कुछ पोस्ट्स में यह भी दावा किया गया कि निवेशक Robert Millard ने हिमायनी पुरी के साथ मिलकर 2008 में Lehman Brothers के पतन की साजिश रची थी।
- हिमायनी पुरी ने अदालत को बताया कि सोशल मीडिया पर एडिटेड वीडियो, भ्रामक कैप्शन और छेड़छाड़ किए गए थंबनेल के जरिए इन दावों को वायरल किया गया। इससे उनकी पेशेवर छवि और निजी जीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है।
- अपनी याचिका में हिमायनी पुरी ने केवल कंटेंट हटाने की मांग ही नहीं की, बल्कि 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि झूठे आरोपों के कारण उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है और समाज में उनकी छवि प्रभावित हुई है।
- उन्होंने अदालत से कहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अज्ञात व्यक्तियों को भविष्य में इस तरह के आरोप दोहराने या प्रकाशित करने से रोका जाए।

कौन हैं हिमायनी पुरी और उनका परिवार (Himayani Puri Career and Family)
- हिमायनी पुरी न्यूयॉर्क स्थित निवेश कंपनी First Manhattan में पार्टनर, पोर्टफोलियो मैनेजर और रिसर्च हेड के रूप में काम करती हैं। वह कंपनी की मैनेजमेंट टीम का भी हिस्सा हैं और निवेश से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व करती हैं।
- उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी प्रोग्राम से पढ़ाई की है। इसके तहत उन्हें The Wharton School से फाइनेंस और मैनेजमेंट में बीएस डिग्री मिली, जबकि स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंस से सिस्टम्स इंजीनियरिंग में भी डिग्री हासिल की।
- Himayani Puri Husband: वह न्यूयॉर्क में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं। हालांकि सार्वजनिक स्रोतों में उनके पति का नाम सामने नहीं आया है।

FAQs (Himayani Puri को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. हिमायनी पुरी कौन हैं?
हिमायनी पुरी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी और न्यूयॉर्क में काम करने वाली एक वरिष्ठ वित्तीय विशेषज्ञ हैं।
2. हिमायनी पुरी का नाम किस मामले में चर्चा में आया?
उनका नाम सोशल मीडिया पर गलत तरीके से जेफरी एपस्टीन से जोड़े जाने के कारण चर्चा में आया।
3. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में क्या आदेश दिया?
दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि हिमायनी पुरी को एपस्टीन से जोड़ने वाला कंटेंट 24 घंटे के भीतर सोशल मीडिया से हटाया जाए और आगे इसके प्रसार पर रोक रहेगी।
4. हिमायनी पुरी ने कितने हर्जाने की मांग की है?
उन्होंने मानहानि के लिए 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।
5. हिमायनी पुरी के पति कौन हैं?
वह न्यूयॉर्क में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं, लेकिन सार्वजनिक जानकारी में उनके पति का नाम सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications