बिहार की राजधानी पटना के बाद अब बेगूसराय में भी होगा मेट्रो परिचालन, जानिए किस रूट पर चलेगी मेट्रो ?
बिहार की राजधानी पटना के बाद बेगूसराय में भी मेट्रो परिचालन की तैयार की जा रही है। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बेगूसराय में मेट्रो परिचालन के बड़े संकेत दिए हैं।
पटना, 28 फरवरी 2022। बिहार की राजधानी पटना के बाद बेगूसराय में भी मेट्रो परिचालन की तैयारी की जा रही है। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बेगूसराय में मेट्रो परिचालन के बड़े संकेत दिए हैं। अभी बेगूसराय से बरौनी तक मेट्रो के परिचालन को ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री की तरफ़ से उन्हें आदर्श ग्राम योजना के कार्यान्वय निरीक्षण का समिति का सदस्य नामित किया गया है। इस बाबत सांसद राकेश सिन्हा को मंत्रालय के अवर सचिव अनिल कुमार द्वारा पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय से इसकी अधिसूचना जारी करने का अनुरोध किया गया है।

बेगूसराय से बरौनी तक मेट्रो का परिचालन
राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि बेगूसराय से बरौनी तक मेट्रो लाने की मांग की जा रही है। बेगूसराय में मेट्रो परिचालन से पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन में काफी आसानी हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि बरौनी जंक्शन की पश्चिमी गुमटी के पास रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने की बिहार राज्य पथ निर्माण निगम से बात चल रही है। ओवरब्रिज बनने से लोगों को हर दिन ट्रैक के पास लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा और उनका वक़्त भी बचेगा। आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा को सांसद आदर्श ग्राम योजना के कार्यान्वयन का निरीक्षण करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के निरीक्षण समिति के सदस्य बनने से राकेश सिन्हा गुणवत्ता के साथ सारे काम करवाने की उम्मीद जताई जा रही है।

6.5 किलोमीटर के रूट में मेट्रो का परिचालन
मेट्रो परियोजना की शुरुआत पटना में हो चुकी है, 6.5 किलोमीटर के रूट में मेट्रो का परिचालन होगा। पटना मेट्रो को सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में विकसित किया जा रहा है। पटना मेट्रो का काम मुख्य रूप से प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर चल रहा है। यह कंकड़बाग के मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र आईएसबीटी तक 6.6 किलोमीटर का एलिवेटेड रूट है। इस रूट में मेट्रो के पांच स्टेशन मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरो माइल और आईएसबीटी होंगे। इस इलाके में पिलर बनाया जा रहा है। 100 से ज्यादा पिलर का निर्माण लगभग पूरा होने को है। इस रूट पर मेट्रो का सभी काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। फिर विद्युतीकरण और अन्य काम किए जाएंगे। मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र आईएसबीटी रूट पर 40 फीट ऊंचे पिलर पर मेट्रो चलेगी।

मेट्रो रूट्स छह अंडरग्राउंड स्टेशन में शामिल
पटना मेट्रो परियोजना के तहत पटना विश्वविद्यालय के साइंस कॉलेज परिसर में मेट्रो स्टेशन बनाया जायेगा। इसे पटना के छह अंडरग्राउंड स्टेशन रूट्स में शामिल किया जायेगा। पटना में अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए रूट तय कर दिया गया है। राजेंद्र नगर, मोइनुलहक स्टेडियम, पटना यूनिवर्सिटी, पीएमसीएच, गांधी मैदान और ऑल इंडिया रेडियो में अंडरग्राउंड स्टेशन बनाये जाने हैं। मेट्रो के परिचालन से लोगों के यात्रा किराया भी बचेगा। अभी की अपेक्षा कम पैसे खर्च कर लोग ज्यादा दूरी तक सफर कर सकेंगे। मेट्रो शुरू होने पर निजी वाहनों के परिचालन में भी कमी आएगी। पटना में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लोगों का एक जगह से दूसरे जगह पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: BIhar Budget 2022: जानें बिहार बजट की बड़ी बातें, 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ का बजट पेश
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications