BIhar Budget 2022: जानें बिहार बजट की बड़ी बातें, 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ का बजट पेश

पटना। बिहार के उप-मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद आज बिहार विधानमंडल में वित्तिय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किये हैं। हम आपको बिहार बजट के प्रमुख ऐलानों के बारे में बता रहे हैं।

bihar budget 2022 know about big announcement for people of bihar

बिहार सरकार ने 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ का बजट पेश किया है। इस दौरान छह क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में बढ़ा बिहार का बजट आकार बढ़ाया गया है।

बिहार सरकार ने बजट पेश करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 16 हजार करोड़ के बजट का आवंटन किया है।

शिक्षा के क्षेत्र के लिए 39 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

कृषि क्षेत्र के लिए 29 हजार करोड़ का बजट आवंटन हुआ है।

16,134 करोड़ रुपये स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए जारी किये जाएंगे।

2022-23 में 1 लाख करोड़ ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।

बिहार सरकार ने वित्तिय वर्ष 2022-23 में 9.7 प्रतिशत विकास दर रहने का अनुमान जताया है।

समाजिक क्षेत्र में बजट का 65 फीसदी हिस्सा खर्च होगा

इथनॉल उत्पादन के लिए 151 फैक्ट्रियां लगेगी।

बिहार सरकार ने समाज कल्याण के लिए 12375 करोड़ के बजट का आवंटन किया है।

बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस साल का बजट में क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 700 करोड़ का बजट आवंटन किया गया है।

वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि 88 लाख घरों में नल जल योजना का लाभ पहुंच गया है।

बजट में सात निश्चय में युवा शक्ति पर बिहार सरकार ने ध्यान दिया है। इसके तहत 89 औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों का चयन, हर जिले में मेगा स्किल सेंटर बनेगा, पटना नालंदा को मिलेगा पहले फेज में मेगा स्किल सेंटर, तकनीकी शिक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में दी जाएगी।

Recommended Video

      Bihar Liquor Ban: Nitish Kumar का बड़ा फैसला, अब शराब पीने पर नहीं होगी जेल | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+