Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kal Ka Match Kon Jeeta 11 April: चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, Who Won Yesterday Match

Kal Ka Match Kon Jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स ने अंततः इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफलता हासिल कर ली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में चेन्नई ने 23 रनों से जीत दर्ज करते हुए तालिका में खाता खोल लिया। डबल हेडर के दिन पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया।

टॉस हारकर चेन्नई ने पहले बैटिंग की, संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर नाबाद 115 रन बनाए। उनकी इस पारी में 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे, और उन्होंने पूरे मैच में रन गति को लगातार ऊंचा बनाए रखा। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों पर 59 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 छक्के शामिल थे।

Kal Ka Match Kon Jeeta

अंत में शिवम दुबे ने 10 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ज्यादा योगदान नहीं दे सके और 15 रन बनाकर आउट हुए। 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत ठीक रही।

पथुम निसंका ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 10 गेंदों पर 18 रन जोड़े। लेकिन मध्यक्रम पूरी तरह से लड़खड़ा गया। समीर रिजवी, अक्षर पटेल और डेविड मिलर आज बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। इससे टीम मुश्किल में आ गई।

दिल्ली कैपिटल्स हो गई ऑल आउट

दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा संघर्ष ट्रिस्टन स्टब्स ने किया, जिन्होंने 38 गेंदों पर 60 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने भी 19 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अदिल्ली कैपिटल्स अंतिम गेंद पर 189 रन बनाकर आउट हो गई और चेन्नई ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने 4 और अंशुल कंबोज ने 3 विकेट झटके। चेन्नई ने अपने घर में छह मैचों में हार के बाद एक जीत दर्ज की।

पंजाब किंग्स ने हैदराबाद को हराया

शनिवार के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद को पराजित कर दिया। पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट पर 219 रन बनाए। अभिषेक शर्मा के बल्ले से 74 रन आए। जवाब में खेलते हुए पंजाब ने 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रियांश आर्य ने 57 रन जड़े। कप्तान श्रेयस अय्यर 69 रन बनाकर नाबाद रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+