Aaj Ka Match Kon Jeeta 11 April: चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, आज कौन जीता?
Aaj Ka Match Kon Jeeta:आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हालांकि उनका यह निर्णय टीम के लिए महंगा साबित हुआ, क्योंकि चेन्नई के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 212/2 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। दिल्ली यह स्कोर हासिल नहीं कर पाई और चेन्नई ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली।
चेन्नई की पारी में संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने नाबाद 115 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 56 गेंदों पर 15 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी ज्यादा रहा। सैमसन ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 59 रन बनाए। हालांकि उन्हें 'रिटायर्ड आउट' किया गया, जो टीम की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है ताकि आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजों को मौका मिल सके। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाकर टीम को मजबूत फिनिश दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने धाकड़ शुरुआत की, निसंका और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े, इसके बाद विकेट गिरे. पथुम निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को बीच-बीच में झटके भी लगे। केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अक्षर पटेल सिर्फ 1 रन ही बना सके। इस तरह स्कोर 66/3 हो गया।
इसके बाद कुछ और विकेट गिरे, आशुतोष ने 19 रन बनाए, स्कोर 157/7 हो गया। एक छोर पर ट्रिस्टन स्टब्स खड़े थे और उन्होंने 30 गेंदों में फिफ्टी जड़कर टीम की उम्मीदें बरकरार रखी। अंतिम दो ओवरों में दिल्ली को जीतने के लिए 32 रनों की दरकार थी। कुलदीप और स्टब्स क्रीज पर थे। इस बीच स्टब्स 38 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हो गए और मुकाबला चेन्नई की झोली में आ गया। दिल्ली कैपिटल्स अंतिम गेंद पर 189 पर सिमट गई और 23 रनों से पराजय का सामना करना पड़ा। चेन्नई के लिए ओवरटन ने 4 और कंबोज ने 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications