CSK vs DC: संजू सैमसन के नाम हुआ छक्कों का तूफानी रिकॉर्ड, रोहित, कोहली, सूर्या के खास क्लब में शामिल
CSK vs DC: क्रिकेट के मैदान पर कुछ पारियां सिर्फ रन नहीं बनातीं, बल्कि इतिहास भी लिखती हैं। चेन्नई में आज ऐसा ही कुछ देखने को मिला। संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए एक ऐसी नाबाद 115 रनों की पारी खेली, जिसने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि उन्हें टी20 क्रिकेट के एक बेहद खास क्लब में भी पहुंचा दिया।
इस दमदार प्रदर्शन के साथ सैमसन ने टी20 क्रिकेट में अपने 400 छक्के पूरे किए और वह इस खास क्लब में शामिल हो गए। इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिन्होंने पहले ही इस आंकड़े को हासिल कर लिया है।

छक्कों के मामले में रोहित शर्मा टॉप पर
अगर इस क्लब के आंकड़ों पर नजर डालें तो रोहित शर्मा सबसे आगे हैं, जिनके नाम 554 छक्के दर्ज हैं। वहीं विराट कोहली ने अब तक 441 छक्के लगाए हैं, जो उनकी निरंतरता और क्लास को दर्शाता है। सूर्यकुमार यादव का नाम भी इस ख़ास सूची में शामिल है। उनके नाम 442 छक्के हैं और अब सैमसन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं।
शतकों के मामले में संजू का अनोखा कीर्तिमान
मुकाबले में शानदार शतक के साथ ही वह केएल राहुल के बाद आईपीएल इतिहास के केवल दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए शतक लगाने का कारनामा किया है। सैमसन ने इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए भी सैकड़े जड़े थे। गौरतलब है कि केएल राहुल ने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी।
दिल्ली के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का तीसरा बड़ा स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट पर 212 रनों का स्कोर खड़ा किया, जो उनका दिल्ली के विरुद्ध तीसरा बेस्ट स्कोर है। 3 विकेट पर 223 रन उच्चतम स्कोर है, जो दिल्ली में बनाया था। इसके अलावा चेन्नई में 5 विकेट पर 222 रनों का स्कोर भी चेन्नई ने दिल्ली के खिलाफ 2012 में बनाया था।
-
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की बढ़ गई मुश्किलें, टीम के सपोर्ट स्टाफ को बैन कर सकती है BCCI -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 April: पंजाब-हैदराबाद के बीच कौन जीता आज के मैच का टॉस? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
सिर्फ बॉस और खिलाड़ी नहीं! मुकुल चौधरी-संजीव गोयनका के बीच का वो खास रिश्ता, जिससे दुनिया है अनजान -
DC vs GT: अंपायर की गलती से मिली दिल्ली को हार! नीतीश राणा के उस 1 रन ने छीनी जीत, नियम पर उठ रहे सवाल? -
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स में साउथ अफ्रीका का खूंखार ऑल राउंडर शामिल, दिग्गज को किया रिप्लेस -
David Miller पागल है? 13 साल बाद सच हुई जोफ्रा आर्चर की भविष्यवाणी! एक रन से मिली हार पर गावस्कर ने क्या कहा? -
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी ने हिला डाली रिकॉर्ड बुक, 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर कई कीर्तिमान किए अपने नाम -
IPL की चमक के बीच गूंजा इस गेंदबाज का नाम! टी-20 मैच में 9 विकेट लेकर रचा इतिहास, टूटा सालों पुराना रिकॉर्ड -
KKR vs LSG: क्या अर्जुन तेंदुलकर करेंगे आज लखनऊ के लिए डेब्यू? किन खिलाड़ियों को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह -
KKR vs LSG: मुकुल चौधरी के तूफान में उड़ी केकेआर, हारी हुई बाजी जीत गई लखनऊ, अकेले पलट दिया मैच -
KKR vs LSG: आईपीएल में एक बार फिर खराब अंपायरिंग? फिन एलन के आउट पर विवाद, सोशल मीडिया पर हंगामा












Click it and Unblock the Notifications